Home समाचार माफिया को बचा रही है कांग्रेस! ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है...

माफिया को बचा रही है कांग्रेस! ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है मुख्तार_पर_मेहरबान_प्रियंका

SHARE

उत्तर प्रदेश में हत्या, फिरौती, रंगदारी समेत तमाम मामलों में आरोपी माफिया और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इस समय कांग्रेस शासित राज्य पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्तार अंसारी को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश करना चाहती है, लेकिन पंजाब पुलिस इस आरोपी विधायक को सौंप नहीं रही है। हाल ही में कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस मुख्तार को लेने पंजाब गई थी, लेकिन पंजाब पुलिस ने मुख्तार अंसारी को सौंपने से इंकार दिया। पिछले 2 साल में यूपी की अलग-अलग अदालतों ने मुख्तार अंसारी को रोपड़ से उत्तर प्रदेश लाने के लिए करीब 45 समन भेजे, लेकिन हर बार पंजाब पुलिस ने कोई न कोई बहाना बनाकर भेजने से इनकार कर दिया। पंजाब पुलिस की इस हरकत के बाद से ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर #मुख्तार_पर_मेहरबान_प्रियंका ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply