Home समाचार देश में अब तक लगाए गए 30 करोड़ से ज्यादा कोरोना के...

देश में अब तक लगाए गए 30 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए, पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए 68,885 लोग

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 30 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही देश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। 24 जून को सुबह सात बजे तक कोरोना के टीके की कुल 30,16,26,028 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 64,89,599 खुराक दी गयीं।

देश में पिछले 24 घंटे में 54,069 नये मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार 17वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 6,27,057 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 16,137 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.08 प्रतिशत है।

इसके साथ ही ज्यादा लोगों के कोरोना संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 42वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोरोना के नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 68,885 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से14,000 से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 2,90,63,740 लोगों में कोरोना ठीक हो चुका है। बीमारी से ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.61 प्रतिशत हो गयी है।

देश में पिछले 24 घंटे में कुल 18,59,469 जांच हुईं। इसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 39.78 करोड़ से ज्यादा हो गई है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.04 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.91 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 17 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

Leave a Reply