Home विशेष भाजपा मुख्यालय में अटल जी के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, पीएम...

भाजपा मुख्यालय में अटल जी के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनको चाहने वाले लोग और समर्थक उमड़े हैं। दोपहर एक बजे के बाद भाजपा मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम चार बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अटल जी की पार्थिव देह जब भाजपा मुख्यालय पहुंची तो वहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्र सरकार के तमाम मंत्री और भाजपा के नेता मौजूद थे। भाजपा मुख्यालय के मुख्य हॉल में अटल जी के अंतिम दर्शनों के लिए जनसमूह उमड़ा है। आपको बता दें कि गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में अटल जी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए।

अटल जी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक
अटल जी के निधन के बाद केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों ने एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।

Leave a Reply