Home समाचार कांग्रेस ने कितने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला? राहुल गांधी का...

कांग्रेस ने कितने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला? राहुल गांधी का झूठ पर झूठ देखिए…

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों एवं मजबूत भारत के सपने के सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को समझ में नहीं आ रहा है उनकी नीतियों की कैसे आलोचना की जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो लगातार झूठ फैलाकर पीएम मोदी का मुकाबला करने की नाकाम कोशिश में जुटे हैं वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी झूठ फैलाने में जुटे हुए हैं। दरअसल विपक्षी पार्टियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के सामने अपना पक्ष कैसे रखें, सरकार को किन मुद्दों पर घेरें। और जब घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिलता है तो वे झूठ का सहारा लेने लगते हैं। अब राहुल गांधी को ही देखिए। कांग्रेस ने कितने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला इस पर उन्होंने पहले कहा 14 करोड़, फिर कहा 15 करोड़, उसके बाद कहा 23 करोड़ और फिर कहा 27 करोड़। यानी उनकी अपनी बातों में ही विरोधाभास है।

राहुल गांधी के झूठ पर सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणी आप भी देखिए-

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही कांग्रेस जिस तरह से बिखर रहा है उससे कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रहा है अब क्या किया जाए। पहले अपने कुनबे को बचाने की चिंता और फिर पीएम मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व से टक्कर लेना। इन दो दुविधाओं में फंसी कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है आगे का रास्ता क्या है। पिछले दिनों एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने से यह साफ होता जा रहा है कि जल्द ही भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगी। लोकसभा चुनाव तो छोड़िए, इसी साल साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूती से खड़ी होती नहीं दिख रही। हाल ही में जम्मू कश्मीर में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने चुनाव अभियान समिति की कमान संभालने से इनकार कर दिया था। इस झटके से कांग्रेस अभी उबरी भी नहीं थी कि हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है, अब इसी क्रम में जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दे दिया है।

Leave a Reply