Home समाचार Photo: देखिए राजपथ पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां

Photo: देखिए राजपथ पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां

SHARE

देश भर में 26 जनवरी को 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद जवानों को नमन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। राजपथ पर परेड में देश की विविध संस्कृति, सशस्त्र बलों के कौशल को प्रदर्शित किया गया। भारतीय वायु सेना का फ्लाईपास्ट, गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में अब तक का सबसे भव्य रहा। एयर शो में 75 विमानों के सबसे बड़े बेड़े ने भाग लिया। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में सेंट्रल विस्टा पर विभिन्न फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। देखिए एक झलक-

 

Leave a Reply