Home Year Ender 2022 Year Ender 2022 : वर्ष 2022 में भी बच्चों के देवदूत बने...

Year Ender 2022 : वर्ष 2022 में भी बच्चों के देवदूत बने पीएम मोदी, प्रोटकॉल तोड़कर बच्चों से मिलने और दुलारने का नहीं छोड़ा मौका

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है। बच्चों से मिलने और उनको दुलारने के लिए प्रोटोकॉल की भी परवाह नहीं करते हैं। देश हो या विदेश, जहां बच्चों के सामने आते ही एक बच्चे में तब्दील हो जाते है, वहीं एक अभिभावक की तरह उनके सर पर हाथ फेर कर अपनापन भी दर्शाते हैं। वर्ष 2022 में भी उन्हें कई ऐसे अवसर मिले, जब वह बच्चों से मिलने से खुद को रोक नहीं पाये। आज हम आपको 2022 की कुछ ऐसी खूबसूरत तस्वीर दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप कहेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी बच्चों से कितना स्नेह करते हैं और बच्चे भी उन्हें कितना प्यार करते हैं।

27 नवंबर,2022 : प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के नेत्रंग में एक जनसभा से पहले दो बेसहारा और अनाथ आदिवासी भाइयों से मुलाकात की और उनके बारे में जानकारी ली।

19 नवंबर, 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में रोड शो के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ में खड़ी एक मासूम लड़की की इच्छा पूरी की। 
05 नवंबर, 2022 : हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने व्‍हील चेयर पर बैठे दिव्यांग बच्‍चों को देखकर अपना काफ‍िला रुकवा दिया।

19 अक्टूबर, 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लास में बच्चों के साथ बैठकर उनसे बातचीत की।

15 अगस्त, 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री संबोधन के बाद बच्चों से मिले।

7 जुलाई, 2022 : प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अक्षय पात्र मिड-डे मील किचेन का उद्घाटन करने के बाद एक शिक्षक की तरह बच्चों से मिले। इस दौरान बच्चें उन्हें यस सर कह कर संबोधित कर रहे थे। 

23 मई, 2022 : जापान में आयोजित क्वाड समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की।

2 मई, 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे के पहले चरण में जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। इस दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी पेंटिंग भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी को इस दौरान एक बच्चे ने देशभक्ति वाला गीत भी सुनाया। गाना सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चे को शाबासी भी दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 मई, 2022 : प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क के कोपेनहेगन स्थित बेला सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिया।

Leave a Reply