Home समाचार दिग्विजय सिंह ने फेक वीडियो शेयर कर फिर की मोदी सरकार को...

दिग्विजय सिंह ने फेक वीडियो शेयर कर फिर की मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश, लोगों ने लगाई लताड़

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर कर नरेन्द्र मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक बच्ची शायरी सुनाते दिख रही है। शायरी के जरिए बच्ची कह रही है- “खुद्दार मेरे शहर के फांके से मर गया, राशन जो आ रहा था वो अफसर के घर गया। चढ़ती रही मजार पे चादरें तो बेशुमार, बाहर जो एक फकीर था वो सर्दी से मर गया। रोटी अमीर ए शहर के कुत्तों ने छीन ली, फांका गरीब ए शहर के बच्चों में बट गया। चेहरा बता रहा था के मारा है भूख ने, मगर हकीम ने कह दिया के कुछ खा के मर गया।” दिग्विजय ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इस नन्हीं बच्ची से सुनें इस देश में गरीब के हालात। यही हक़ीक़त है जो मोदीशाह नहीं समझ रहे हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को भारत का बताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये वीडियो भारत का है ही नहीं। यह वीडियो काफी पुराना और पाकिस्तान का है। लोगों को जब इस बारे में सच्चाई का पता चला तो उन्होंने दिग्विजय सिंह को लताड़ लगानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इस कांग्रेस नेता की काफी किरकिरी हो रही है। आप भी देखिए लोग किस तरह से लताड़ लगा रहे हैं-

Leave a Reply