Home समाचार देखिए दिग्विजय सिंह का कैसे उड़ा सोशल मीडिया पर मजाक

देखिए दिग्विजय सिंह का कैसे उड़ा सोशल मीडिया पर मजाक

SHARE

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद विवादास्पद दिग्विजय सिंह खुद सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गये हैं। यूपी में आवारागर्दी करते मनचले भागे-भागे फिर रहे हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस के इस विवादास्पद नेता ने ऑन लाइन रोमियो का मुद्दा उठा दिया। मसला तो उन्होंने बीजेपी को घेरने के लिए उठाया था, लेकिन पड़ गया उल्टा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने खुद दिग्विजय सिंह को ही सबसे बड़ा रोमियो करार दे दिया। किसी ने उनकी बड़ी उम्र में दूसरे की पत्नी को तलाक दिलाकर शादी रचाने का जिक्र छेड़ दिया, तो किसी ने उन्हें उनके टंच माल वाले बयान की याद दिला दी। देखते ही देखते दिग्विजय सिंह खुद ऑन लाइन रोमियो करार दिए गये। दिग्विजय सिंह के ट्वीट और उस पर आ रहे एक के बाद एक कुछ टिप्पणियों की एक झलक –


– दीपक राजा

Leave a Reply