Home समाचार कोरोना काल में मील का पत्थर बना मोदी सरकार का ग्रामीण विकास

कोरोना काल में मील का पत्थर बना मोदी सरकार का ग्रामीण विकास

SHARE

वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में भले ही ग्रामीण भारत सबसे अधिक प्रभावित हुआ हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के विकास कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया। कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने देश के ग्रामीण विकास कार्य में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। मोदी सरकार ने मनरेगा योजना के तहत वित्त वर्ष 2021 में 1.85 करोड़ लोगों को काम दिया। जो कि साल 2019 के दौरान इसी अवधि में दिए गए कार्य की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्त 2021-22 के तहत 13 मई 2021 तक 2.95 करोड़ लोगों को काम दिया गया है। इसके तहत जहां 5.98 लाख संपत्तियों को पूरा किया गया है, वहीं 34.56 करोड़ कार्य दिवस उत्पन्न किए गए हैं। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने इस संकट के दौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भी बहुत निर्माण कराया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण

वित्त वर्ष         सड़क निर्माण    निर्माण लागत

2021-22        1795 किमी      1693 करोड़ रुपये

2020-21        251 किमी      200 करोड़ के करीब

2019-20        588 किमी      500 करोड़ से अधिक

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पर व्यय

वित्त वर्ष         आवास निर्माण पर व्यय

2021-22             5854 करोड़ रुपये

2020-21            2512 करोड़ रुपये

2019-20            1411 करोड़ रुपये

 

Leave a Reply