Home समाचार देश में अब तक दी गईं कोविड-19 टीके की 16.73 करोड़ खुराक,...

देश में अब तक दी गईं कोविड-19 टीके की 16.73 करोड़ खुराक, पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 3.18 लाख लोग

SHARE
Illustrative vial of coronavirus vaccine

देश भर में टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की कुल 16.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 8 मई को सुबह सात बजे तक कोविड-19 के टीके की कुल 16,73,46,544 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की करीब 23 लाख खुराक दी गयीं। टीकाकरण अभियान के 112वें दिन 7 मई को टीके की 22,97,257 खुराक दी गई।

केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों को 17.49 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक प्रदान की हैं। इसमें से बरबादी सहित कुल खपत16,65,49,583 खुराक हैं। अभी भी राज्यों के पास कोविड टीके की 84 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों को 53लाख से अधिक खुराक दी जाएंगी।

देश में आज तक कुल मिलाकर 1,79,30,960 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.90 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,18,609 कोविड मरीज ठीक हुए है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 71.93 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड की 30 करोड़ से ज्यादा जांच करायी गयी है और कुल पॉजिटिविटी दर 7.29 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,01,078 नये मामले दर्ज किए गए। नए मामलों में 70.77 प्रतिशत योगदान दस राज्यों से है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 54,022दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 48,781 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल में 38,460 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,23,446 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 17.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 78,282 की बढ़ोतरी हुई है। देश के कुल सक्रिय मामलों में 12 राज्यों की कुल हिस्सेदारी 80.68 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर लगातार गिर रही है और इस समय 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड से 4,187 लोगों की मौत हुई। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 77.29 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 898 लोगों की जान गई, इसके बाद 592 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply