Home समाचार देश में अब तक लगाए गए 35.28 करोड़ से अधिक टीके, पिछले...

देश में अब तक लगाए गए 35.28 करोड़ से अधिक टीके, पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 40,000 से भी कम नए मामले

SHARE

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 40,000 से भी कम दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 39,796 नए मामले दर्ज हुए हैं। लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 है। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.58 प्रतिशत हैं।

देश में टीकाकरण दायरा 35.28 करोड़ के पार हो गया है। 5 जुलाई सुबह सात बजे तक टीके की कुल 35,28,92,046 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,81,583 खुराकें दी गईं।

टीकाकरण के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से टीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 42,352 रिकवरी दर्ज की गई। रोजाना आने वाले नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,556 अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 2,97,00,430 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं। इससे अब रिकवरी दर 97.11 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिससे देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,22,504 जांचें की गईं। भारत ने अब तक 41.97 करोड़ से अधिक कुल 41,97,77,457 जांचें की गईं हैं। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.40 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही। यह पिछले 28 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

केंद्र सरकार ने अब तक वैक्सीन की 36.97 करोड़ से अधिक कुल 36,97,70,980 खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की हैं। अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.01 करोड़ से अधिक खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

 

Leave a Reply