Home समाचार टीकाकरण अभियान में हासिल हुई अहम उपलब्धि, देश में अब तक लगाए...

टीकाकरण अभियान में हासिल हुई अहम उपलब्धि, देश में अब तक लगाए गए 13 करोड़ से अधिक टीके

SHARE

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देश ने एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दौरान अब तक 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। 21 अप्रैल को सुबह 7 बजे तक कुल 13,01,19,310 खुराकें लगाई गईं। देश में अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 59.25 प्रतिशत आठ राज्यों में लगाए गए। पिछले 24 घंटों में टीके की 29 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई गईं।

टीकाकरण अभियान के बीच पिछले 24 घंटों में 2,95,041 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,तमिलनाडु ,गुजरात और राजस्थान समेत दस राज्यों में 76.32 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 62,097 नए मामले दर्ज हुए हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29,574 और दिल्ली में 28,395 मामले दर्ज हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,538 हो गई है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 13.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,25,561 मामलों की गिरावट आई है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और केरल में देश के कुल सक्रिय मामलों के 60.86 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं।

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1,32,76,039 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 85.01 प्रतिशत पर आ गयी है। पिछले 24 घंटों में 1,67,457 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आई है और वर्तमान में यह 1.17% है।

पिछले 24 घंटे में 2,023 मौतें दर्ज हुई हैं। नई मौतों के दर्ज हुए कुल मामलों में से 82.6 प्रतिशत मामले दस राज्यों में दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 519 और दिल्ली में 277 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। इन राज्यों में दमण और दीव, दादरा और नगर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Leave a Reply