Home समाचार देश में अब तक लगे 58.89 करोड़ से ज्यादा टीके, स्वस्थ होने...

देश में अब तक लगे 58.89 करोड़ से ज्यादा टीके, स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई 97.68 प्रतिशत

SHARE

देश में अब तक 58 करोड़ 89 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। 24 अगस्त को सुबह सात बजे तक कुल 58,89,97,805 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके थे। इससे पिछले 24 घंटों में 39,486 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,17,20,112 हो गई है। साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।

देश में पिछले 24 घंटों में 25,467 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसने सक्रिय मामलों को 3,19,551 तक कम कर दिया है जो कि 156 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं।

देश भर में कोरोना जांच क्षमता लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 16,47,526 नमूनों की जांच की गई। अब तक 50.93 करोड़ से अधिक कुल 50,93,91,792 जांच की जा चुकी हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.90 प्रतिशत से नीचे, पिछले 60 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.55 प्रतिशत है। पिछले 29 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 78 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 57.15 करोड़ से अधिक कुल 57,15,22,580 डोज प्रदान की हैं। इसके अलावा 1,00,84,700 डोज भेजे जाने की तैयारी में है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके के 3‌.29 करोड़ से अधिक डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Leave a Reply