Home समाचार देश में कोरोना टीकाकरण 173.42 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत...

देश में कोरोना टीकाकरण 173.42 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 173.42 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 44,68,365 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,73,42,62,440 टीके लगाए गए हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,24,34,558 किशोरों को पहली खुराक और 1,64,08,841 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 82,817 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोना महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 4,17,60,458 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर वर्तमान में 97.82 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में कुल 27,409 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1,966 और केरल में 8,989 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 178 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 62,377 और महाराष्ट्र में 12 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,43,416 पर पहुंच गई है।

देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 4,23,127 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.99 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,29,536 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 75.30 करोड़ से अधिक जांचें की गईं हैं। इससे साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 3.63 प्रतिशत है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 171.35 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 12.14 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply