Home समाचार देश में कोरोना टीकाकरण 152.89 करोड़ पार, रिकवरी रेट 96.36 प्रतिशत पर

देश में कोरोना टीकाकरण 152.89 करोड़ पार, रिकवरी रेट 96.36 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 152.89 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 92,07,700 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,52,89,70,294 टीके लगाए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 69,959 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 3,45,70,131 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर वर्तमान में 96.36 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में कुल 1,68,063 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 33470, दिल्ली में 19166, पश्चिम बंगाल में 19286 और केरल में 5797 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 166 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 49,757 और महाराष्ट्र में 8 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,41,647 पर पहुंच गई है।

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4461 हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 1247, राजस्थान में 645 और दिल्ली में इसके 546 मरीज हो गए हैं। केरल से ओमिक्रोन के 350 मामले सामने आए हैं।

देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 8,21,446 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 2.29 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,79,928 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 69.31 करोड़ से अधिक जांचें की गईं हैं। इससे साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 8.85 प्रतिशत है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 10.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 156.71 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 17.11 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply