Home समाचार देश में अब तक दी गईं टीके की 18 करोड़ से ज्यादा...

देश में अब तक दी गईं टीके की 18 करोड़ से ज्यादा खुराक, पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में आई 31,091 की कमी

SHARE

देश में टीकाकरण अभियान में अब तक दिए गए कोरोना टीके की कुल खुराक की संख्या 18 करोड़ से ज्यादा हो गई है। 15 मई सुबह सात बजे तक टीके की कुल 18,04,57,579 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 11 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं। अभियान के 119वें दिन 14 मई को कोविड-19 टीके की 11,03,625 खुराक दी गई।

देश में आज तक कुल मिलाकर 2,04,32,898 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,53,299 कोविड मरीज ठीक हुए है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा हुई, ऐसा पिछले पांच दिनों में चौथी बार हुआ है।

देश में कोरोना मामलों की संख्या गिरकर आज 36,73,802 हो गयी। यह देश के कुल सकारात्मक मामलों का 15.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 31,091 की कमी आई है। देश के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों की हिस्सेदारी 77.26 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें दस राज्यों की हिस्सेदारी 74.85 प्रतिशत है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 41,779 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39,923 और केरल में 34,694 नए मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,890 लोगों की मौत हुई। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 72.19 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 695 लोगों की जान गई, इसके बाद 373 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

कोरोना से निपटने के लिए मिलने वाली राहत सामग्रियों की विदेशी सहायता को राज्यों के लिए तेजी से मंजूरी दी जा रही है, बांटा और भेजा जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 10,796 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर और रेमडेसिविर की 4.2 लाख से ज्यादा शीशियां भेज दी गई हैं।

 

Leave a Reply