Home कोरोना वायरस न्यूजीलैंड से तुलना कर पक्षकारों ने आखिर बता दिया कोरोना से बेहतर...

न्यूजीलैंड से तुलना कर पक्षकारों ने आखिर बता दिया कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ रहा है भारत

SHARE

न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त देश बन गया है। न्यूजीलैंड में पिछले 17 दिन से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को यह घोषणा की। न्यूजीलैंड में कोरोना के 1154 मामले सामने आए। 48 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में कोरोना के कारण 22 लोगों की मौत हुई है।

न्यूजीलैंड के कोरोना से मुक्त होने पर सोशल मीडिया पर कुछ पक्षकार उसकी तुलना बेंगलुरु से कर रहे हैं। कोरोना संकट पर न्यूजीलैंड की तुलना भारत के किसी भी शहर से करना सही नहीं है। भारत जैसे घनी आबादी वाले देश के शहरों की तुलना काफी कम आबादी वाले न्यूजीलैंड से करना किसी तरह जायज नहीं है। कोरोना संकट पर अगर तुलना करते भी हैं तो भारत हर तरह से न्यूजीलैंड पर भारी ही पड़ता है।

न्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ 48 लाख है जो भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों से काफी कम है। बेंगलुरू की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूजीलैंड से काफी ज्यादा करीब 85 लाख है। जो अब एक करोड़ से ऊपर जा चुकी है। न्यूजीलैंड में कोरोना के 1154 मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि दोगुनी आबादी वाले बेंगलुरु में कोरोना के सिर्फ 450 मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है।

अगर आबादी के हिसाब से तुलना करें तो न्यूजीलैंड की तुलना त्रिपुरा से हो सकती है जहां कोरोना के सिर्फ 838 मामले दर्ज किए गए हैं और कोई मौत नहीं हुई है। गोवा में भी से सिर्फ 330 मामले दर्ज किए गए हैं और कोई मौत नहीं हुई है। इसी तरह मणिपुर, पुड्डिचेरी, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम में कोई मौत नहीं हुई है। जबकि न्यूजीलैंड से आबादी में काफी बड़े हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 5, ओडिशा में 9, असम में 4 और उत्तराखंड में सिर्फ 13 मौत हुई है। इस हिसाब से भारत बेहतर स्थिति में है। साफ है 50 लाख से भी कम आबादी वाले न्यूजीलैंड की तुलना 130 करोड़ की आबादी वाले भारत से करना बेमानी है।

न्यूजीलैंड का जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किमी 15 है, जबकि भारत का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किमी है। साफ है भारत उससे काफी घनी आबादी वाला देश है। साथ ही अगर बात बेंगलुरु की हो तो यहां प्रति वर्ग किमी 12,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। हमने बेंगलूरु से न्यूजीलैंड की तुलना की है, अब आप खुद सोचिए कि कौन बेहतर है? न्यूजीलैंड से तुलना कर पक्षकारों ने आखिर बता दिया कि भारत कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ रहा है। 

आइए अब देखते हैं सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है-

Leave a Reply