Home समाचार कांग्रेस ने फील्ड मार्शल करियप्पा की जगह लगाई मानेकशॉ की तस्वीर, सोशल...

कांग्रेस ने फील्ड मार्शल करियप्पा की जगह लगाई मानेकशॉ की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही है थू-थू

SHARE

आज 15 मई को देश के पहले सेना प्रमुख के एम करियप्पा की पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देने के क्रम में ट्विटर पर फील्ड मार्शल करियप्पा की जगह फील्ड मार्शल मानेकशॉ की तस्वीर लगा दी। कांग्रेस की इस गलती पर लोग थू-थू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की फजीहत हो रही है।

सैम मानेकशॉ भारतीय थल सेना के 8वें चीफ ऑफ स्टाफ थे लेकिन फील्ड मार्शल बनने वाले सेना के पहले अधिकारी थे। 1971 में बांग्लादेश युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले जनरल सैम मानेकशॉ को एक जनवरी 1973 में देश का पहला फील्ड मार्शल का पद दिया गया। सैम मानेकशॉ के बाद 1986 में जनरल केएम करियप्पा को फील्ड मार्शल का पद दिया गया। 1899 में जन्मे जनरल करियप्पा 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ थे। हालांकि वह मानेकशॉ से काफी सीनियर थे, लेकिन फील्ड मार्शल की पदवी उन्हें बाद में मिली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की गलती की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद अब कांग्रेस ने तस्वीर बदल दी है।

हालांकि बाद में जब कांग्रेस को अपनी गड़बड़ी का पता चला तो उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर को बदल दिया।

Leave a Reply