Home समाचार चुनाव पूर्व सर्वे: मोदी लहर कायम- उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के साथ...

चुनाव पूर्व सर्वे: मोदी लहर कायम- उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के साथ यूपी में फिर बीजेपी सरकार

SHARE

देश भर में मोदी लहर कायम है। चुनाव पूर्व सर्वे को माने तो पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में से चार में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अगले महीने की 10 तारीख से उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव शुरू होने हैं, लेकिन सबकी निगाहें 403 सीटों वाले सबसे बड़े चुनावी प्रदेश उत्तर प्रदेश पर लगी हुई हैं। एबीपी न्यूज- सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे के अमुसार बीजेपी गठबंधन को 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 145 से 157 सीटें मिल सकती हैं, जबकि, बीएसपी 8 से 16 सीटों पर सिमट सकती है। कांग्रेस को सिर्फ 3 से 7 सीटें और अन्य को 4 से 8 सीटें आती दिख रही है।

इसी तरह टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में भी उत्तर प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है। सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 143, बीएसपी को 10 और कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें मिलती दिख रही हैं।

एबीपी न्यूज- सी वोटर ओपिनियन पोल में 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 33 प्रतिशत, बीएसपी को 13, कांग्रेस को 7 और अन्य के खाते में 5 प्रतिशत वोट जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत ओपिनियन पोल के अनुसार भी वोट शेयर के मामले में बीजेपी 39.4 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। समाजवादी पार्टी 34.6 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर है। बीएसपी को 12.9 और कांग्रेस को सिर्फ 6.9 प्रतिशत वोट मिलता दिखाया गया है।

एबीपी-सी वोटर सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं। 43 प्रतिशत लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव को 34, मायावती को 14 और प्रियंका गांधी को सिर्फ 4 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 23-27 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है। मणिपुर की लोकल पार्टी एनपीएफ को 2-6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 5-9 सीटें जा सकती हैं।

Leave a Reply