Home चुनावी हलचल बिहार में 28 अक्टूबर से 3 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 10...

बिहार में 28 अक्टूबर से 3 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 10 नवंबर को रिजल्ट

SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग से होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। जबकि तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम-

पहले चरण का मतदान- 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर

दूसरे चरण का मतदान- 3 नवंबर को 94 सीटों पर

तीसरे चरण का मतदान- 7 नवंबर को 78 सीटों पर

चुनाव के नतीजे- 10 नवंबर

फाइल फोटो

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज, 23 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों को छोड़ बाकि इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। अंतिम एक घंटा कोविड रोगियों के लिए रखा गया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए सात लाख हैंड सेनेटाइजर प्वाइंट, 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 6 लाख 70 हजार फेसशील्ड और 23 लाख जोड़ी दस्तानों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं और अन्य गतिविधियों में सुरक्षित दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply