Home समाचार जमीन से कटे लोग भारत जोड़ने निकले हैं! पाकिस्तानपरस्त और देश विरोधियों...

जमीन से कटे लोग भारत जोड़ने निकले हैं! पाकिस्तानपरस्त और देश विरोधियों के साथ राहुल गांधी फैला रहे नफरत से प्यार!!

SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं। लेकिन अपनी इस यात्रा में वह जिस तरह के लोगों से मिल रहे हैं और जो लोग उनकी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं उससे पता चलता है कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि – “यह एक प्रायश्चित यात्रा है क्योंकि राहुल गांधी के पूर्वजों ने भारत को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।” राहुल भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भी कांग्रेस की उसी विरासत को बढ़ा रहे हैं और आज भी वे पाकिस्तानपरस्त एवं देश विरोधी लोगों से ही मिल रहे हैं। सबसे अचंभे की बात यह है कि जिस तरह से वे जमीन से कटे हुए हैं उसी तरह उनकी यात्रा में शामिल होने वाले भी जमीन से कटे प्रतीत होते हैं। जब राहुल गांधी और अभिनेता कमल हासन के बीच बात होती है तो कमल हासन कहते हैं कि देश में खादी मर रहा है। खादी वाकई कांग्रेस के शासनकाल में मृतप्राय हो गई थी लेकिन पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने लोगों से इसे अपनाने की अपील की और यही वजह है कि पिछले 8 वर्षों में, यानी 2014-15 से 2021-22 में खादी क्षेत्र में उत्पादन में 191 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि खादी की बिक्री में 332 प्रतिशत की तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। अकेले ग्रामोद्योग क्षेत्र में कारोबार 2021-22 में एक लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। इसी तरह राहुल गांधी जब आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बात करते हैं तो राजन उनसे कहते हैं कि गरीब लोग 55 लाख रुपये के स्तर पर बिटक्वाइन खरीदते हैं। अब इससे समझा जा सकता है कि जिन्हें जमीनी हकीकत का ही पता नहीं है वह भला भारत को कैसे समझेंगे और जो भारत को नहीं समझ सकते वो इसे जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं।

राहुल गांधी की अभिनेता कमल हासन और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से दिलचस्प बातचीत आप भी सुनिए-

कमल हासन ने कहा- जीएसटी के कारण खादी उद्योग मर रहा

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन से बातचीत की। दोनों ने कई मुद्दों पर चार्चा की। इस दौरान दोनों के दौरान खादी को लेकर भी बातें हुई। दोनों जमीन के कितने जुड़े हैं इसका पता आपको इसी बात से चल जाएगा कि दोनों ने खादी को मरता हुआ उद्योग घोषित कर दिया। राहुल गांधी ने भारत में दम तोड़ते खादी उद्योग को पुनर्जीवित करने की इच्छा व्यक्त की। बातचीत में राहुल गांधी ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और गलत तरीके से लागू जीएसटी के परिणामस्वरूप, कई इंडियन सेक्टर्स धीरे-धीरे बर्बाद हो गए। इस दौरान राहुल ने बल्लारी जींस उद्योग और भारतीय खादी उद्योग का जिक्र किया। जबकि सच्चाई बहुत अलग है। जनता को भी ये बातें हजम नहीं हुईं। क्योंकि ये बातें सभी को पता है कि खादी ने 2021-22 में एक लाख करोड़ रुपये के ऊपर का कारोबार किया है।

रघुराम राजन ने कहा- गरीब लोग 55 लाख रुपये के बिटक्वाइन खरीदते हैं

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौजूदा और भावी आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन से यात्रा के बीच एक खेत में बने मकान की छत पर इंटरव्यू किया। इस दौरान राहुल कहते हैं कि संसद के सुरक्षा गार्डों से दोस्ती है, मैंने पूछा क्या कर रहे हो। उसने कहा कि बहुत मजा आ रहा है, उसने स्टॉक खरीदे हैं, उसमें उनके पैसे बन रहे थे। सैलरी क्लास को स्टॉक में पैसा लगाने में रिस्क हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी स्टॉक में पैसा लगा रहे हैं। नया​ रिटेल इन्वेस्टर पैसा डाल रहा है, आप क्या सोचते हैं? इस पर रघुराम राजन कहते हैं कि वो समझते नहीं कि इसमें रिस्क कितना है। उनके पास थोड़ा पैसा है, रिटर्न अच्छा है तो वो भी यहां डाल रहे हैं। वो यह नहीं देखते कि अच्छा रिटर्न किस वजह से है। अमेरिका में क्रिप्टो का मामला हुआ, उसका रिटर्न शानदार था। बिटकॉइन दो तीन डॉलर से 67 हजार डॉलर तक गया, फिर नीचे आ गया। ज्यादातर गरीब लोग तब खरीदते हैं जब कीमतें हाई लेवल पर हों, अमीर लोग उस वक्त बेचते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोग हाई लेवल पर खरीदते हैं और हाई लेवल उन्होंने 67 हजार डॉलर बताया। इसे अगर रुपये में बदले तो लगभग 55 लाख रुपये होते हैं। अब भला कौन गरीब है जो 55 लाख रुपये में बिटक्वाइन खरीदता होगा और जो खरीदता होगा वो गरीब कैसे होगा।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी देश और विकास विरोधी किन लोगों से मिल रहे हैं उन पर एक नजर-

पाकिस्तान समर्थक पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत का साथ क्या कहता है?

कांग्रेस ने 3 जनवरी 2022 को पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कर खुद को ही बेनकाब कर लिया। एएस दुलत बहुत ही विवादास्पद रॉ अधिकारी रहे हैं और उनके सहयोगी उन पर पाकिस्तान समर्थक होने और आईएसआई का एजेंट होने का आरोप भी लगाते रहे हैं। वह 90 के दशक में आईबी से कश्मीर में तैनात थे। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर पर्दा डालने का काम किया था। उन्होंने कश्मीर फाइल्स फिल्म की आलोचना की और इसे प्रोपेगैंडा फिल्म करार दिया था। उन्होंने हमेशा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की प्रशंसा की और आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी थी। वह यासीन मलिक के हमदर्द रहे हैं और उनका बचाव भी किया। दुलत का आईएसआई के बहुत से लोगों और पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों के साथ अच्छा संपर्क है। उन्होंने अफजल गुरु को फांसी देने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा था। उन्होंने वाजपेयी सरकार पर कंधार विमान हाईजैक मामले में लापरवाही के आरोप लगाए थे जबकि उनके सहयोगी एनके सूद ने आईसी-814 विमान के अपहरण में दुलत की भूमिका पर संदेह जताया था। पाकिस्तानी आतंवादियों के पुलवामा में हमले के बाद भारत की ओर से बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर दुलत ने कहा था कि मोदी तनाव का इस्तेमाल चुनाव के लिए कर रहे हैं।

मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक रहे रघुराम राजन

मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक रहे रघुराम राजन 14 दिसंबर को राजस्थान से गुजरने वाली राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे। रघुराम राजन ने उस समय कहा था कि उन्होंने एक ‘चिंतित नागरिक’ के तौर पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया था। एक तरफ आज आलोचक भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की ‘सराहना’ कर रहे हैं वहीं रघुराम राजन लगातार तंज कसते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हिन्दू राष्ट्रवाद न सिर्फ सामाजिक तनाव को बढ़ाता है, बल्कि ये भारत को आर्थिक विकास के रास्ते से भी डिगा देता है। वर्ष 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हो रही है और नोटबंदी की वजह से भारत की जीडीपी की विकास दर पर भी बड़ा असर पड़ा। यह अलग बात है कि अब नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट भी सरकार के फैसले पर मुहर लगा चुका है।

गुजरात और विकास विरोधी मेधा पाटकर

नर्मदा परियोजना पर अड़ंगा लगाने वाली, विकास विरोधी मेधा पाटकर महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। ये वही मेधा पाटकर हैं जिन्होंने लंबे समय तक नर्मदा परियोजना पर अड़ंगा लगाया। वह 28 मार्च 2006 को नर्मदा नदी पर बन रहे बांध के विरोध में भूख हड़ताल पर भी बैठी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में नर्मदा पर बन रहे बांध के निर्माण को रोकने के लिए याचिका भी दायर की। यानी गुजरात के विकास में रोड़ा अटकाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजकोट के धोराजी में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि आपने नर्मदा परियोजना का विरोध करने वाले लोगों के संग एक कांग्रेसी नेता की तस्वीर अखबारों में देखी होगी। उन्होंने कहा, ‘नर्मदा परियोजना पर अड़ंगा लगाने वाले लोगों के बारे में सोचें, नर्मदा कच्छ और सौराष्ट्र में हमारे लोगों के लिए पीने के पानी का इकलौता जरिया थी। तीन दशकों तक उस पानी को रोकने के लिए वे अदालत गए, आंदोलन किए। उन्होंने गुजरात को बदनाम करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजा ये हुआ कि विश्व बैंक सहित दुनिया में कोई भी गुजरात को पैसा उधार देने के लिए तैयार नहीं हुआ। कल कांग्रेस के एक नेता उस बहन के कंधे पर हाथ रखकर पदयात्रा पर निकले थे जिसने इस आंदोलन की अगुवाई की थी।’ देश में और खासकर गुजरात में मेधा पाटकर के कारण विकास की कई परियोजनाएं या तो ठप हो गईं या काफी देर से पूरी हुईं। मेधा पाटकर के नर्मदा बचाओ आंदोलन के कारण ही बांध का काम कई वर्षों तक रुका रहा और करोड़ों लोग पानी के लिए तरसते रहे।

राहुल गांधी के सामने पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने हिंदू देवी-देवताओं का किया अपमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान 9 सितंबर 2022 को हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए कुख्यात पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हुई एक चर्चा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें देखा जा सकता है कि जीसस के बारे में पूरी चर्चा हो रही है। पादरी राहुल गांधी को समझा रहे हैं कि यीशु ही असल में ईश्वर हैं। पोन्नैया ने हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली निराकार शक्ति को ईश्वर मानने से इनकार करते हुए कहा- भगवान खुद को असली इंसान के रूप में पेश करते हैं… शक्ति के रूप में नहीं… इसलिए हम व्यक्ति के तौर पर भगवान को देख पाते हैं। खुद को जनेऊधारी बताने वाले राहुल गांधी को हिंदू देवताओं के ऐसे अपमान पर वीडियो में चुपचाप बैठे पादरी की बातों को सुनते देखा जा सकता है। पादरी ये दर्शाते रहते हैं कि जीसस ही असली भगवान हैं जबकि हिंदू देवता काल्पनिक हैं। लेकिन राहुल इस पर कुछ नहीं बोलते। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे इंसान को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को धमकी दी, उन्हें चुनौती दी और भारत माता के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। कांग्रेस का हिंदू-विरोधी होने का पुराना इतिहास है।

देशद्रोह के आरोपी और सेना का अपमान करने वाले कन्हैया कुमार

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कन्हैया कुमार पर देश विरोधी बयान के आरोप लगते रहे हैं। 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए कन्हैया कुमार चुने गए थे। 9 फरवरी 2016 को जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। कन्हैया कुमार की अगवानी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ और ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे लगाने के आरोप लगे थे। कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना के खिलाफ 8 मार्च 2016 को दिल्ली में विवादित बयान दिया था। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि कश्मीर में सेना महिलाओं से बलात्कार करती है। सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का बलात्कार करते हैं। कन्हैया ने कहा कि कश्मीर में सेना महिलाओं पर अत्याचार करती है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षाबलों का सम्मान करते है। लेकिन जब उन्होंने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है।

किसान विरोधी योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

किसान विरोधी योगेंद्र यादव भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। योगेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग देश जोड़ने की बात कर रहे हैं मैं उनके साथ हूं। मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं हूं, लेकिन देश में जो नफरत फैली है उससे लड़ने के लिए आज इस यात्रा को समर्थन देने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लेने से जुड़े सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा, “मैं बिल्कुल कांग्रेस का नहीं हूं बल्कि मैं तो अपनी पार्टी का बिल्ला लगा के चल रहा हूं। मैं यहां आज इसलिए हूं क्योंकि जो लोग देश को तोड़ने की बजाय जोड़ने का काम कर रहे हैं, मैं उनके साथ हूं। कल अगर कोई और पार्टी भी ऐसी कोशिश करेगी तो उसको भी समर्थन देंगे।” किसान आंदोलन को लेकर योगेंद्र यादव ने एक इंटरव्यू में बड़ी बात कह दी। उन्होंने इस आंदोलन को चुनावी स्टंट तक कह डाला। चुनाव विश्लेषक, किसान नेता व सामाजिक कार्यकर्ता रहे यादव ने कहा कि उन्होंने और राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के माध्यम से भाजपा को हराने के लिए एक अच्छा क्रिकेट मैदान बनाया था, लेकिन विपक्ष ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और वह इसका लाभ नहीं उठा सका। ने कहा, ‘राकेश टिकैत और मैंने पूरे यूपी का दौरा किया। चुनाव के खिलाड़ी हम नहीं हैं। क्रिकेट की बात करें तो हमारा काम था रोलर चलाना। हमने रोलर चलाया। हमने रोलर इसलिए चलाया कि फास्ट बॉल को मदद मिले, लेकिन बॉलिंग करना हमारा काम नहीं था।’ यादव का कहना था उन्होंने किसान आंदोलन के जरिए भाजपा के खिलाफ जमीन तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इसके बाद भी यूपी में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी ने अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभाई।

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी के नेशनल इंफर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय के ट्वीट को रीट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं। सिंधिया ने ट्वीट किया कि ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा, जिसमें राष्ट्र विरोधी भारत तोड़ो मानसिकता।

राहुल की यात्रा में दिखा गौ हत्यारा रिजिल मकुट्टी

राहुल गांधी की पदयात्रा में गाय को मारने वाले रिजिल मकुट्टी भी साथ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां रिजिल मकुट्टी सरेआम दिनदहाड़े गौ हत्या करते देखा गया वहीं दूसरी ओर वह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखाई दे रहा है। इसी शख्स को 2017 में बीफ बैन के विरोध में सरेआम एक बछड़े को मारने के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

भारत जोड़ो यात्रा में हिजाब का समर्थन

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी धार्मिक कट्टरपंथियों का समर्थन कर बच्चियों के हिजाब पहनने का समर्थन करते नजर आए। हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिजाब वाली बच्ची के साथ घूमना बता रहा था कि राहुल गांधी इस मामले में चिंगारी को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को कभी छोड़ना नहीं चाहते। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई जिसमें वह एक हिजाब पहने छोटी बच्ची का हाथ पकड़ कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में हिजाब को सुनवाई हो रही तो दूसरी तरफ राहुल गांधी हिजाब का प्रसार-प्रचार करते नजर आए।

हिंदुत्व उग्र और कुरूप कहकर बदनाम किया गया

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंदुत्व के खिलाफ बयान दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में यात्रा में अंशुल त्रिवेदी ने हिन्दुत्व को कुरूप की संज्ञा दी। अंशुल ने बुरहानपुर में हुई प्रेस कांफ्रेस में कहा कि मेरा छात्र आंदोलन में पहले से योगदान रहा है। निर्भया आंदोलन के समय हम सड़कों पर थे। निर्भया के संघर्ष से बिलकिस बानो के जजमेंट तक सत्ता का कुरूप चरित्र सबके सामने है। जब सत्ता कुरूप हो जाती है, बहरी हो जाती है तब नागरिकों को सड़क पर उतरना पड़ता है। वही उसका धर्म होता है। यही धर्म निभाने के लिए हमलोग सामने हैं। उग्र और कुरूप के हिंदुत्व के सामने राहुल गांधी बंधुत्व की राजनीति खड़ी कर रहे हैं। उस बंधुत्व की राजनीति का सोल्जर बनकर मैं भारत यात्री बना हूं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा में

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पिता उदय भास्कर की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के समय भारतीय रॉ एजेंटों की लिस्ट पाकिस्तान को दी गई और फिर पाकिस्तान ने चुन-चुन कर उन्हें मार दिया।

Leave a Reply