Home पोल खोल पटेल के निधन के तुरंत बाद बेशर्मी से हिंदू विरोधी अभियान में...

पटेल के निधन के तुरंत बाद बेशर्मी से हिंदू विरोधी अभियान में जुट गए थे नेहरू, ‘द हिंदू’ में छपे लेख से हुआ खुलासा

SHARE

वैसे तो सब जानते हैं कि आज़ादी के बाद से ही नेहरू गांधी ख़ानदान ने हिंदुओं को नीचा दिखाया और उनका मनोबल तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसकी शुरुआत आज़ादी के बाद से ही हो गई थी। लेकिन जब नेहरू के हिंदू विरोधी काम पर अंकुश लगाने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल नहीं रहे तो नेहरू पूरी बेशर्मी से इस काम में जुट गए।

इंग्लिश अखबार ‘द हिंदू’ के मौजूदा संपादक एन. राम के पिता कस्तूरी ने तब ‘द हिंदू’ का संपादक रहते हुए लेख छापा था। मौजूदा तेलंगाना के सिकंदराबाद के के. सुब्रह्मण्यम के इस लेख में आजाद भारत में हिंदू और उनकी आस्था से हो रहे खिलवाड़ और सरकार की अल्पसंख्यकपरस्त नीतियों का खुलासा किया गया था।


के सुब्रह्मण्यम लिखते हैं कि, ” मैं जन्म से हिंदू हूं, लेकिन जब मै खुद को हिंदू बताता हूं तो भारत सरकार ( नेहरू सरकार) मुझे कम्यूनिष्ट समझती है। हिंदुओं को अपने आप पर शर्मिंदा होना पड़ता है और वो इस पर सार्वजनिक रुप से चर्चा नहीं कर सकता। सभी हिन्दुओं की तरह मैं मानता हूं कि सभी पंथ अंत में ईश्वर की तरफ जाते हैं। लेकिन बाकी धर्मा के लोग ऐसा नहीं मानते। वो हिंदुओं को अपने धर्म में मिलाना चाहते हैं। हिंदू अपने देवी-देवताओं, आस्था का मज़ाक उड़ते देखने के लिए अभिशप्त है।”

के. सुब्रह्मण्यम लिखते हैं कि, “हिंदू धर्मस्थानों का मैनेजमेंट तो सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। लेकिन दूसरे धर्मों के धर्मस्थान में कोई दखल नहीं दे सकती। सरकार हिंदुओं के जीवन को तो कंट्रोल कर रही है। लेकिन अल्पसंख्यकों को कुछ भी करने की छूट है। देश में भगवान राम और कृष्ण का जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व नहीं है। लेकिन पैगंबर मौहम्मद का जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व घोषित कर दिया गया है। सहिष्णु हिंदू इसका कोई बुरा नहीं मानते और अकेले ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम गाते रहते हैं।”

के. सुब्रह्मण्यम ने हिंदुओं के द्वेषी अंबेडकर की तुलना में अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर, बीएन राव जैसे दूसरे हिंदू संविधान निर्माताओं को कम महत्व देने के लिए नेहरू को जिम्मेदार माना था। के. सुब्रह्मण्यम इस बात से भी दुखी थे कि वेद और हिंदू धर्मग्रन्थों का अनुवाद करने वाले अग्रेज़ मैक्सम्यूलर का भी सरकार गुणगान करती है। जबकि वो इनके ज़रिए हिंदुओं को पिछड़ा और ईसाई धर्म की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि धर्मनिरपेक्ष ता के नाम पर सरकार हिंदुओं का अहित और अल्पसंख्यकों को बढ़ावा दे रही है। अग्रेज़ तो चले गए लेकिन हमारी सरकार अब भी उनकी नीतियों पर ही चल रही है। 

मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर कांग्रेस हमेशा से हिंदू विरोध की मानसिकता से ग्रस्त रही है। नेहरू खानदान शुरू से ही हिन्दुओं से नफरत करता रहा है और हिन्दुओं को तोड़ने का प्रयास करता रहा है। देखिए हिंदुओं से नफरत के 17 सबूत-

सबूत नंबर – 1
7 फरवरी, 1916

जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की शादी में नेहरू ने तीन कार्ड छपवाए थे। तीनों कार्ड अंग्रेजी के अलावा सिर्फ अरबी लिपि और फारसी भाषा में छपे थे। तीनों ही कार्ड में किसी भी हिन्दू देवी देवता का नाम नहीं लिखा गया था। न ही उन कार्ड पर हिन्दू धर्म से जुड़ा कोई श्लोक लिखा था। हिन्दू संस्कृति या फिर संस्कृत भाषा का कार्ड में कोई नामोनिशान तक नहीं था।

सबूत नंबर – 2
आजादी के बाद जब बल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के दोबारा निर्माण की कोशिश शुरू की तो महात्मा गांधी ने इसका स्वागत किया, लेकिन जवाहर लाल नेहरू इसका लगातार विरोध करते रहे। यहां तक कि जब तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद वहां गए तो उन्होंने बकायदा उन्हें जाने से मना किया और विरोध भी दर्ज कराया।

सबूत नंबर – 3
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दू शब्द रखने पर जवाहर लाल नेहरू को घोर आपत्ति थी, उन्होंने इस शब्द को हटाने के लिए कहा था। पंडित मदन मोहन मालवीय पर दबाव भी डाला था। हालांकि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुस्लिम शब्द रखने पर कभी आपत्ति नहीं जताई।

सबूत नंबर – 4
वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाने पर जवाहर लाल नेहरू ने आपत्ति जताई थी। उन्हीं की आपत्ति के बाद मुस्लिमों का मनोबल बढ़ा, जिससे आज तक मुस्लिम वंदे मातरम गाने का विरोध करते हैं।

सबूत नंबर – 5
7 नवंबर, 1966 को दिल्ली में हजारों नागा साधु इकट्ठा होकर ये मांग कर रहे थे कि – गाय की हत्या बंद होनी चाहिए, इंदिरा गांधी किसी भी कीमत पर गौ हत्या बंद करने के मूड में नहीं थी। फिर क्या था, दिल्ली में ही इंदिरा गांधी ने जालियावाला कांड दोहराया और जनरल डायर की तरह हजारों नागा साधुओं के ऊपर गोलियां चलवा दीं, इस गोलीबारी में 6 साधु की मौत हो गई, यही नहीं उस समय गौभक्त माने जाने वाले गुलजारी लाल नंदा को इंदिरा ने गृहमंत्री पद से हटा दिया। इस घटना के बाद इंदिरा गांधी कई राज्यों में चुनाव हार गई थीं।

सबूत नंबर – 6
26 फरवरी, 1968
हिन्दू साधुओं पर गोली चलाने से चुनाव हार चुकी इंदिरा गांधी ने राजीव गांधी की शादी में हिन्दी में कार्ड तो छपवाया… लेकिन कार्ड में कहीं भी हिन्दू देवी देवता के नाम से परहेज किया गया। इसमें भगवान गणेश का भी नाम नहीं था ।

सबूत नंबर – 7
नेहरू-गांधी परिवार ने कभी कोई हिन्दू त्यौहार पारंपरिक रूप से नहीं मनाया। जिस प्रकार रमजान में ये परिवार हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करता है, वैसा आयोजन आज तक कभी नवरात्रि में उनके घर पर नहीं हुआ। कभी कन्याओं को भोजन नहीं कराया गया। कभी किसी ने दिपावली में दीये जलाते नहीं देखा।

सबूत नंबर – 8
राहुल गांधी की उम्र 48 साल है, जबकि प्रियंका गांधी की 46 साल। कभी राहुल को प्रियंका गांधी से किसी ने राखी बंधवाते नहीं देखा। जबकि हिन्दुओं में भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। कोई भी हिन्दू परिवार रक्षा बंधन से परहेज नहीं करता।

सबूत नंबर – 9
राहुल गांधी सिर्फ मोदी को हराने के लिए हिन्दू बने हैं… वर्ना पूरे नेहरू परिवार का कभी भी हिन्दू धर्म से नाता नहीं रहा है। यहां तक कि हिन्दु पर्व त्योहारों में बधाई देना भी अपमान माना जाता है। उदाहरण के लिए इस साल पहली बार कांग्रेस दफ्तर में होली मनाई गई, इससे पहले अघोषित बैन था। राहुल गांधी ने पहली बार लोगों को 2017 में दिवाली की शुभकामनाएं दी।

सबूत नंबर – 10
नेहरू गांधी परिवार कभी भी राम मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं करता। बल्कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में भी कांग्रेसियों ने रोड़े अटकाने का काम किया है। कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि राम मंदिर की सुनवाई जुलाई 2019 तक टाल दी जाए – ताकि लोक सभा चुनाव हो सके। ताकि कांग्रेस हिन्दुओं को बरगला कर सत्ता में आ जाए और राम मंदिर के निर्माण पर हमेशा के लिए रोक लग जाए।

सबूत नंबर – 11
2007 में कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम, सीता, हनुमान और वाल्मिकी काल्पनिक किरदार हैं, इसलिए रामसेतु का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जा सकता है।

सबूत नंबर – 12
कांग्रेस ने ही पहली बार मुस्लिमों को हज में सब्सिडी देने और अमरनाथ यात्रा पर टैक्स लगाने का पाप किया। गौरतलब है कि दुनिया के किसी भी देश में हज में सब्सिडी नहीं दी जाती है, सिर्फ कांग्रेस ने भारत में ये शुरू किया। मोदी सरकार ने इसे खत्म कर दिया।

सबूत नंबर – 13
कांग्रेस ने ही सबसे पहले दुनिया भर में हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए हिन्दू आतंकवाद नाम का शब्द गढ़ा। एक ऐसा शब्द ताकि मुस्लिम आतंकवाद की तरफ से दुनिया का ध्यान भटकाकर हिन्दुओं को आतंकवादी सिद्ध किया जा सके।

सबूत नंबर – 14
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान के जरिए देश की बहुसंख्यक आबादी को चौंका दिया, जब उन्होंने कहा कि मंदिर जाने वाले लोग लड़कियों को छेड़ते हैं। हिन्दू धर्म में मंदिर जाने वाले लोग लफंगे होते हैं।

सबूत नंबर – 15
तीन तलाक पर सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस्लामी कुरीति की तुलना राम से कर दी। उन्होंने ये तुलना जान बूझकर की थी।

सबूत नंबर – 16
राहुल गांधी ने विदेश जाकर ये फैलाने की कोशिश की कि लश्कर से भी ज्यादा कट्टर आतंकी हिन्दू होते हैं। जबकि आज तक कभी ये सामने नहीं आया कि कोई हिन्दू आतंकी बना हो।

सबूत नंबर – 17
राहुल गांधी ने जर्मनी जाकर फिर से हिन्दू धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया। राहुल ने कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार होते हैं, उसकी वजह भारतीय संस्कृति है।

3 COMMENTS

  1. लोगो के समझने जानने में समय बहुत लगा लेकिन लोग जान रहे है
    हिन्दू ऐसी कौम है ये कभी भी अपने धर्म के लिए जुनून नहीं पैदा कर पाती है

Leave a Reply