Home समाचार AAP ने कहा- केंद्र में केजरीवाल की सरकार होती तो अब तक...

AAP ने कहा- केंद्र में केजरीवाल की सरकार होती तो अब तक 10-12 INS विक्रांत बन चुके होते, लोग कह रहे- पहले साबरमती रिवर फ्रंट की तरह दिल्ली में यमुना रिवर फ्रंट तो बनवा लो

SHARE

झूठ की बिसात पर टिकी आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात शाखा ने कहा है कि अगर आज केन्द्र में केजरीवाल की सरकार होती तो अब तक 10-12 INS विक्रांत बन चुके होते, और बना बना कर दूसरे देशों को बेच रहे होते। अब इसे क्या कहा जाए AAP का बड़बोलापन या गुजरात चुनाव निकट देखकर जनता को लुभाने की कोशिश। लेकिन जनता तो असलियत जानती है। दिल्ली के लोग AAP के भ्रष्टाचार एवं घोटालों से तंग आ चुके हैं। दिल्ली में इन दिनों AAP के भ्रष्टाचार एवं घोटालों की ही हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग यह सोचकर दंग हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जिसने इतनी बड़ी-बड़ी बातें की थी और जिस पर भरोसा करके उन्होंने केजरीवाल को वोट दिया था अब तो वह महाभ्रष्ट निकल गया, लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर शऱाब घोटालों में फंसी केजरीवाल की सरकार से अब लोगों का मोहभंग हो चुका है। यही वजह है कि AAP को समझ नहीं आ रहा है कि गुजरात चुनाव से पहले कौन सी बात रखी जाए जिससे जनता का भरोसा जीता जा सके। केजरीवाल अपने तमाम फ्री वाले वादे तो कर ही रहे हैं अब उनके साथियों को कोई मुद्दा नहीं सूझा तो INS विक्रांत की बात ही कर डाली। लेकिन जनता जानती है कि INS विक्रांत कोई मोहल्ला क्लीनिक नहीं है कि टूटे-फूटे हालत में भी कहीं खोल दिया।

AAP के INS विक्रांत वाले मुद्दे पर सोशल मीडिया में लोग भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पहले मोदी जी के द्वारा बनवाए गए गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट को टक्कर देने के लिए दिल्ली में एक यमुना रिवर फ्रंट तो बनवा लो, 10-10 INS Vikrant बाद में बनवाना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- और अमरीका को मिसाइल बेच रहे होते, मंगल पे बस्ती होती जहां से हम multiverse में आते जाते रहते और सूर्य पे सरकारी स्कूलों का टूर रहता हर हफ्ते। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- जो दिल्ली में 10 नए स्कूल नहीं खोल पाया, जो 1 नया अस्पताल नहीं बनवा पाया, वो INS Vikrant बनाएगा। अच्छा मजाक है। किसी ने लिखा- अगर आज केन्द्र में केजरीवाल की सरकार होती तो अब तक 10-12 शराब के ठेके खुल चुके होते आईएनएस विक्रांत पर और रोहिंग्या बस्ती बसाने की तैयारी चल रही होती। एक अन्य ने लिखा- दिल्ली के गड्ढे और गंदगी दूर कर लो पहले, कुछ ज्यादा ही नही फेंक रहे हो ?

लोग किस तरह केजरीवाल और उनकी पार्टी की खिल्ली उड़ा रहे हैं आप भी देखिए-

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को कोच्चि में भारतीय नौसेना को देश के पहले स्वदेशी विमानवहक पोत INS Vikrant को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कोचीन शिपयार्ड में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बने स्वदेशी अत्याधुनिक स्वचालित यंत्रों से युक्त विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नए नौसैनिक ध्वज (निशान) का भी अनावरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, केरल के समुद्री तट पर पूरा भारत एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। INS विक्रांत पर हो रहा यह आयोजन, विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है।

Leave a Reply