दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला दिवस के मौके पर भी मीडिया के लाइमलाइट में आने का बहाना ढूंढ लिया है। हर बार की तरह इस बार भी देश के इस सबसे विवादास्पद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उन लोगों को अनफॉलो कर दें जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।लेकिन ये सब लिखते हुए ये सवाल उठना लाजिमी है कि अरविंद केजरीवाल ने सीधे सीधे ये क्यों नहीं लिख दिया कि चूंकि खुद उन पर और उनकी पार्टी के कई मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ महिलाओं के अपमान का आरोप लगा है, तो प्रधानमंत्री उन्हें ही सबसे पहले अनफॉलो क्यों न करें।
Happy women’s day to all. On this day, I urge Hon’ble PM to unfollow all those who abuse n threaten women n take strong action against them
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 8, 2017
केजरीवाल के इस विवादास्पद ट्वीट के बाद हमने भी उन वाकयों की लिस्ट खंगाली जिसमें खुद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सेक्स स्कैंडल तक के आरोप लग गए। आप भी देखिए केजरीवाल के नेताओं की करतूत-
केजरीवाल बोले समझौता कर लो
इस विवादास्पद सीएम ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में पीड़िता को समझौता करने के लिए कहा था। नरेला से आप कार्यकर्ता सोनी ने मौत से पहले पार्टी के ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि रमेश भारद्वाज की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिली थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारद्वाज से समझौता करने को कहा। अरविन्द ने कहा था कि बैठकर बात कर लो, रमेश माफी मांग लेगा। महिला ने आरोप लगाया कि रमेश शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। वह कहता था कि राजनीति में ऊपर जाने के लिए समझौता करना पड़ता है।
शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि सोनी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।
जब दिल्ली के कानून मंत्री ने दिखाया कानून को ठेंगा
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। खुद उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती रही। पत्नी ने प्रेग्नेन्सी के दौरान अपने ऊपर कुत्ता छोड़ने और प्राइवेट पार्ट पर कुत्ते से कटवाने का आरोप भी अपने पति पर लगाया। क्रूरतम अत्याचार का ये उदाहरण है जिसे दुनिया को उन्हीं की पत्नी ने बताया है। लिपिका का दावा है कि दो बार उनकी जान लेने की कोशिश की गयी। एक बार तो बच्चे के सामने उनकी नस खुद पति सोमनाथ भारती ने काट दी थी।
सोमनाथ भारती पर आरोपों का सिलसिला कम होने के बजाए बढ़ता चला गया। जुलाई 2016 में खिड़की एक्सटेंशन केस में एक महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में सोमनाथ पर केस दर्ज हुआ।
महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कारनामा
दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने तो ऐसा कारनामा कर डाला कि केजरीवाल सरकार मुंह दिखाने लायक नहीं रह गयी। एक ऐसी सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये।
सीडी में दिखी महिला ने सुल्तानपुरी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर तब बेहोश कर दिया गया, जब वो राशनकार्ड बनवाने मंत्री के दफ्तर पहुंची थी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
नये कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी पहुंचे जेल
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी कानून की जद में आ गये। उन पर महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।
आप विधायक की दबंगई, दी रेप और हत्या की धमकी
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। जुलाई 2016 में लगे इस आरोप ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने अमानुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। अमानुल्ला ओखला से आप विधायक हैं।
10 सितम्बर को जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। विधायक पर हमले की कोशिश, शील हरण के लिए बल प्रयोग, आपराधिक धमकी देने, महिला को निर्दयतापूर्वक वश में करने समेत आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप लगे हैं।
नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
आप नेता रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ। एक शादी शुदा महिला ने आरोप लगाया कि स्वामी ने नौकरी का झांसा देकर उनसे दोस्ती की और जबरदस्ती संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि बहाना करके रमन स्वामी उन्हें एक घर में ले गए और बलात्कार किया।
कुमार विश्वास भी आरोपों के घेरे में
कुमार विश्वास अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी से चुनाव मैदान में लड़ने की हिम्मत दिखा चुके हैं। लेकिन चुनाव मैदान कब उन्होंने अपने ऐशो-आराम का मौका बना लिया, ये खुद उन्हें मालूम हुआ हो या नहीं लेकिन देश ने तब जाना जब उनकी ही पार्टी की कार्यकर्ता ने उन पर अफवाहों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि कुमार विश्वास उन आरोपों का खंडन नहीं कर रहे हैं जिसमें उन्हें बदनाम किया जा रहा है। ये आरोप उस महिला और कुमार विश्वास के बीच अवैध रिश्ते को लेकर लगाए जा रहे थे।
कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप हैं। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए हैं।
उनका कहना है कि विजय जुलूस के दौरान आप विधायक ने उनके घर के सामने शराब की बातलें फोड़ीं और घर में पटाखों की लड़ी लगा लीं। इस दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी किया।
मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
समाज और देश बदलने निकले आप विधायक से अपना घर ही नहीं सम्भल रहा। पत्नी दो साल से मायके में है लेकिन मसला सुलझाने तक की जरूरत विधायक मनोज कुमार ने कभी नहीं समझी। आखिरकार कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने ही घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी। दिल्ली महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में भी जेल जा चुके हैं मनोज कुमार।
प्रकाश जारवाल- बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप
साउथ दिल्ली के देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ओम लता गिल ने कहा कि 2 जून 2016 को वह पानी के मसले को लेकर दिल्ली जलबोर्ड के दफ्तर गयी थी। वहीं विधायक के साथियों ने उससे बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। घटनास्थल पर मौजूद विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए बाहर निकाला और दुर्व्यवहार किया।
इसे भी पढ़िए-
केजरीवाल के कई ‘लाल’, भ्रष्टाचार, अपराध व हवाला के ‘दलाल’
केजरीवाल से बड़ा झूठा इंसान नहीं देखा- सुभाष चंद्रा
केजरीवाल सरकार – वो सवाल उठाते रहे, हम गुलछर्रे उड़ाते रहे