Home समाचार विदेशों में इस तरह मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों और वीडियो...

विदेशों में इस तरह मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों और वीडियो में देखिए

SHARE

आजादी के अमृतकाल में भारत ने अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता दिवस दुनियाभर में मनाया गया और भारत की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे को न केवल सलामी दी गई बल्कि ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे के रंग में रंगा गया जो कि काफी मनोरम दिख रहा था। विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में अथवा उसके सहयोग से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें उस देश में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आइए तस्वीरों एवं वीडियो में तिरंगे में रंगा माहौल…

स्वतंत्रता दिवस एवं भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल के उपलक्ष्य में, ऑस्ट्रेलिया भर के 40 स्मारकों को तिरंगे से रोशन किया गया। राजधानी कैनबरा से कुछ झलकियाँ..

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में सिडनी ओपरा हाउस को पहली बार तिरंगे के रंग में रंगा गया जो कि काफी मनोरम दिख रहा था।

बेलारूस में हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव को मनाते हुए भारतीय दूतावास ने मिंस्को ‘मोर’ झील के पानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर याफिद टेसफामाइकल के साथ भारतीय राष्ट्रगान गाते हुए इरिट्रिया के गायक मेरी जेराब्रुक।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में टाउन हॉल भारतीय तिरंगे से जगमगा उठा।

ह्यूस्टन में ह्यूस्टन सिम्फनी के सहयोग से भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम का गायन हुआ। इसे कविता कृष्णमूर्ति ने गाया।

 

नीदरलैंड्स में हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत मोहत्सव कुछ इस तरह से मनाया गया।

स्पेन में सनी सिंह और उनकी टीम द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। आप भी एक झलक देखिए।

इराक की राजधानी बगदाद में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई।

विदेशों में और विविध पृष्ठभूमि से रहने वाले भारतीयों को क्या एकजुट करता है – यह भारत के लिए उनका प्यार और अपने नेताओं के लिए सम्मान है! लंदन के लैडब्रोक ग्रोव की इमारत में #HarGharTiranga मनाते हुए भारतीय, जहाँ ‘भारत के लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल रहा करते थे।

तुर्की की राजधानी अंकारा में भारतीय तिरंगे में जगमगाता आइकॉनिक अटाकुले टॉवर।

रूस के आसमान में तिरंगा बड़े गर्व के साथ फहराया गया।

दुबई में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगे से जगमगा उठी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत।

Leave a Reply