Home विपक्ष विशेष सोनिया-प्रियंका का कांग्रेसी राज : महिलाएं राजस्थान में नहीं हैं सुरक्षित, भाजपा...

सोनिया-प्रियंका का कांग्रेसी राज : महिलाएं राजस्थान में नहीं हैं सुरक्षित, भाजपा नेता बोले – ट्विटर पॉलिटिक्स छोड़ राजस्थान आएं राहुल

SHARE

महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के सीटें रिजर्व करने का ढकोसला करने वाली प्रियंका गांधी के कांग्रेसी राज राजस्थान में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में राजस्थान देश भर में तीसरे नंबर पर है। यह स्थिति भी तब है, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद गृह मंत्री भी हैं। यानी राज्य की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भी खुद उन्हीं पर है।

दूसरों को नसीहत, खुद के घर अपराध
यूपी में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिला सशक्तिकरण के लिए नारा दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने तत्काल प्रियंका की हां में हां मिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा में भेजेगी ताकि यूपी में महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके।

राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात
मुख्यमंत्री जब यूपी में सशक्तिकरण की बात कर रहे थे, तब राजधानी जयपुर के पास जमवारामगढ़ में बदमाशों ने एक महिला के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने पहले तो 56 वर्षीय गीता देवी शर्मा की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार किया। फिर महिला के पैरों को काटकर एक किलो वजनी चांदी के कड़ों निकाल लिए। कानों से सोने की बालियां बुरी तरह नोंच लीं।

ट्विटर पॉलिटिक्स छोड़ राजस्थान आएं राहुल
कांग्रेस सरकार और आला अधिकारियों की नाक के नीचे इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि जमवारामगढ़ में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। ट्विटर पॉलिटिक्स के समय निकालकर राहुल और प्रियंका गांधी को राजस्थान आकर बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचार की सुध लेनी चाहिए।

महिला अपराधों में देश में तीसरे नंबर पर
राजस्थान में जहां तक महिलाओं के प्रति अपराधों का सवाल है तो दुष्कर्म की घटनाओं में तो यह देश में पहले नंबर पर है ही। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ कुल अपराधों के मामले में भी यह देश में तीसरे नंबर पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल महिलाओं के खिलाफ 34535 केस दर्ज हुए। मंगलवार को ही जयपुर के झालाना के जंगलों में एक 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात भी हुई।

प्रियंका को यूपी में ही दिखती हैं महिलाएं असुरक्षित
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी में नारा दिया है वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। उन्हें राजस्थान में आकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की लड़ाई लड़नी चाहिए। क्या उन्हें यूपी में ही महिलाएं असुरक्षित लग रही हैं। बेहद शर्मनाक तथ्य यह भी है कि राजस्थान बहु-बेटियों के प्रति अपराध में अव्वल है।

Leave a Reply