Home समाचार महीना होने को है लेकिन हिमाचल में नहीं हुआ कैबिनेट का गठन,...

महीना होने को है लेकिन हिमाचल में नहीं हुआ कैबिनेट का गठन, पक्षकारों ने साधी चुप्पी!

SHARE

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 8 दिसंबर, 2022 को बहुमत पाने के बाद भी कांग्रेस सरकार राज्य में कैबिनेट का गठन नहीं कर पाई है। बहुमत पाए एक महीना होने को है लेकिन हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ​सुक्खू दिल्ली से सिग्नल नहीं मिलने के कारण अभी तक अपनी कैबिनेट का गठन नहीं कर पाए हैं। पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण शपथ लेने के इतने दिनों बाद भी सीएम सुक्खू के लिए कैबिनेट का गठन करना मुश्किल हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 लोग शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए 21 से ज्यादा विधायक जी-जान लगाए हुए हैं। वैसे मंत्री तो सभी 38 विधायक चाहते हैं। जहां सीएम सुक्खू के समर्थक बड़ी हिस्सेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य के साथ समर्थकों को मंत्री बनाना चाहती हैं।

बताया जाता है कि सुक्खू ने अपनी एक लिस्ट पार्टी आलाकमान को सौंपी है, लेकिन सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर होने के कारण इस पर फैसला नहीं हो पा रहा है। सुखविंदर सिंह ​सुक्खू ने 11 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन तब से अब तक मंत्रिमंडल का गठन ना होने के कारण राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। सभी विकास परियोजनाएं ठप पड़ी हैं।

हैरानी की बात यह है कि महाराष्ट्र में कैबिनेट गठन को हल्ला मचाने वाले पक्षकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस के करीबी पक्षकार इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पक्षकारों को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स इनपर तंज कर रहे हैं। आप भी देखिए लोग किस तरह से कमेंट कर रहे हैं-

Leave a Reply