Home समाचार यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के 24 घंटे काम कर रहा...

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के 24 घंटे काम कर रहा है हेल्प डेस्क, जानें Helpline नंबर

SHARE

यूक्रेन-रूस संकट के बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। दूतावास की और से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं। दूतावास ने ट्वीट किया कि भारतीय छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने का निर्देश दिया जाता है। सभी भारतीय नागरिक कीव से निकलने के लिए ट्रेन या जो कोई भी साधन उपलब्ध है उसका सहारा लें।

यूक्रेन में फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा शुरू किया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र सरकार के चार मंत्रियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की जिम्मेदारी संभाल ली है। हरदीप सिंह पुरी हंगरी के बुडापेस्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा में किरेन रिजिजू स्लोवाकिया और जनरल वीके सिंह पोलैंड में समन्यवय कर रहे हैं। ये सभी केंद्रीय मंत्री विशेष दूत के रूप में वहां की स्थिति के हिसाब से तत्काल फैसला लेकर भारतीय छात्रों की दिक्कतों को तुरंत दूर कर सकेंगे। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों की सकुशल निकासी के लिए केंद्र सरकार चौबीसों घंटे लगी हुई है। छात्रों और अन्य लोगों को बचाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये सभी टोल फ्री नंबर हैं।

यूक्रेन में कीव स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर-

+38 0997300428
+38 0997300483
+38 0933980327
+38 0635917881
+38 0935046170

इसके अलावा लीव के कैंप ऑफिस से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
+380 679335064
+48 881 551 273

इसके साथ ही किसी भी मदद के लिए situationroom@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आप contactusatfcd@gmail.com पर भी मदद मांग सकते हैं। इसके साथ ही आप दिल्ली स्थित इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।

दिल्ली कंट्रोल रूम-
+91 11 23012113
+91 11 23014104
+91 11 23017905
1800118797 (टोल फ्री)
+91 9212314595 (वॉट्सएप)

हंगरी स्थित कंट्रोल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर-
+36 308517373
+36 13257742
+36 13257743
+36 308517373 (व्हाट्सएप नंबर)

पोलैंड स्थित कंट्रोल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर-
+48 225400000
+48 795850877
+48 792712511

रोमानिया स्थित कंट्रोल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर-
+40 732124309
+40 771632567
+40 745161631
+40 741528123

स्लोवाक गणराज्य स्थित कंट्रोल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर-
+421 252631377
+421 252962916
+421 951697560

Leave a Reply