Home समाचार सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल : पीएम मोदी ने किया ‘पराक्रम पर्व’...

सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल : पीएम मोदी ने किया ‘पराक्रम पर्व’ का उद्घाटन

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने के पर जोधपुर में ‘पराक्रम पर्व’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोणार्क वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की।


आपको बता दें कि 28-29 सितंबर, 2016 की दरम्यानी रात पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की थी। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारतीय सेना ने एलओसी पारकर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था। सेना के इसी पराक्रम को दिखाने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसे ‘पराक्रम पर्व’ नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर विजिटर्स बुक में अपने संदेश भी लिखे।


भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर, 2016 की दरम्यानी रात को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। सेना की इस शौर्य गाथा के दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर तीन दिनों तक सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें सेना के हथियार और अन्य सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में सेना के जवानों की शौर्यगाथा को दिखाया गया है। आज से दिल्ली में इंडिया गेट पर भी पराक्रम पर्व के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया जाएगा।

Leave a Reply