Home समाचार लालू-मुलायम ने सिर्फ Y को छला! बहनजी ने D को केवल भ्रमित...

लालू-मुलायम ने सिर्फ Y को छला! बहनजी ने D को केवल भ्रमित किया! इस गिरोह ने भला तो केवल M का किया, आज M खुलेआम Y-D का शोषण कर रहा है

SHARE

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़की घर से भागकर मुस्लिम युवक फैजल से शादी कर कर लेती है। सामान्य तौर पर देखने पर यह एक मुस्लिम लड़के से एक हिंदू लड़की के प्यार और शादी की बात लगती है, लेकिन इस प्यार के पीछे एक गहरी साजिश है। इसके पीछे लव जिहादी गैंग का हाथ बताया जा रहा है, जो बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। आजकल देश में कुछ संगठन इसमें लगे हैं। ये संगठन भावनात्मक रुप से कमजोर हिन्दू लड़कियों को समझाने-बुझाने से लेकर, शरण देने तक और उसके बाद निकाह कराने तक हर स्थिति में उनके साथ खड़े रहने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसे ये लव जिहाद कहते हैं, क्योंकि यह इस्लाम धर्म के प्रसार का इनका अपना तरीका है।

कानपुर में भी यही हुआ है। शालिनी यादव नाम की हिंदू लड़की पहले भागकर मुसलमान फैजल से शादी करती है फिर धर्म बदल कर अपना नाम शालिनी यादव से फिजा फातिमा बन जाती है। न्यूज18 के अनुसार कानपुर में यह पहला मामला नहीं है। मुसलमान लड़के यहां 5 हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बना चुके हैं। अगर इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो यह लव जिहाद कई हिंदू बहन-बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा। मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने लड़की का वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि परीक्षा देने के बहाने निकली कानपुर की शालिनी यादव ने पहले धर्म बदला, फिर फैसल से निकाह कर लिया। सवाल ये कि धर्म बदलने की क्या ज़रूरत? धर्म शालिनी यादव ने ही क्यूं बदला? फ़ैसल ने क्यूं नहीं? तभी तो कहते हैं, ये लव नहीं, ये है लव जेहाद।

सेकुलर के नाम पर मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता इस तरह के लव जिहाद पर चुप्पी साध लेते हैं। पत्रकार संदीप देव ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा है कि लालू-मुलायम ने ‘MY’ समीकरण से Y को सिर्फ छला! बहनजी सहित कथित दलितवादियों ने D को केवल भ्रमित किया। इस गिरोह ने भला तो केवल M का किया। आज M खुलेआम Y-D का शोषण कर रहा है। उनकी बेटियों को #lovejihad का शिकार बना रहा है। और वो नेता सेक्यूलरिज्म के नाम पर चुप्पी साधे हैं!

Leave a Reply