Home समाचार राजस्थान में 2 दिन में रेप की 18 से अधिक घटनाएं, लेकिन...

राजस्थान में 2 दिन में रेप की 18 से अधिक घटनाएं, लेकिन दोगले मीडिया वाले इसे कभी नहीं दिखाएंगे

SHARE

बलात्कार के मामले में विपक्ष और मीडिया का दोगला चरित्र खुलकर सामने आ चुका है। NCRB की आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 में देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान में दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक एक साल में राजस्थान में 6,000 बलात्कार की घटनाएं हुईं। वहीं पिछले दो दिनों में बलात्कार के 18 से अधिक मामले सामने आए हैं। लेकिन इन घटनाओं पर न तो गांधी परिवार की नजर जा रही है और न ही दोगले मीडिया की। आइए कुछ घटनाओं पर नजर डालते हैं, जिनसे पूरा देश शर्मसार हुआ है।

दुष्कर्म की वारदात – 1 : बारां में दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार

राजस्थान के बारां से दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने की खबर सामने आई है। आरोपी पहले दोनों लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। फिर तीन दिन तक उन्हें अलग-अलग शहरों में ले जाकर उनके साथ रेप किया गया। मामला तब और भी गंभीर हो गया, जब पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। लड़की का परिवार अब इंसाफ मांग रहा है और लेकिन पुलिस कुछ और कहानी बता रही है।

दुष्कर्म की वारदात -2 : सीकर में आठवीं की छात्रा के साथ बलात्कार

सीकर जिले में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पहले ताे उसके पिता काे खाने में नींद की गाेलियां देकर बेहाेश कर दिया। इसके बाद आरोपी भींवाराम उसके कमरे में घुस गया और डरा-धमका कर जबरन उसके साथ ज्यादती की। इस दाैरान आराेपी ने मासूम का अश्लील वीडियाे भी बना लिया और घटना के बारे में किसी काे बताने पर वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर फरार हाे गया। इसके बाद आराेपी ने यह अश्लील वीडियाे और फाेटाे अपने साथी हंसराज काे साैंप दिए। हंसराज ने पीड़िता काे ज्यादती के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

दुष्कर्म की वारदात – 3 : जयपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप

जयपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ चार बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि इन चारों ने पहले महिला को एक व्यक्ति की मदद करने का झांसा दिया, फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म की वारदात – 4 : धौलपुर में नाबालिग से गैंगरेप

धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप किया गया। दो युवकों ने घर में घुस कर कट्टे की नौक पर बारी-बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना के बाद शर्मिंदगी झेलते हुए नाबालिग ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट से आयोग को अवगत कराने को कहा।

दुष्कर्म की वारदात – 5 : सावई माधोपुर में महिला के साथ गैंगरेप 

सावाई माधोपुर के बौंली में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बौंली बस स्टैंड से झांसा देकर दो आरोपी महिला को लालसोट रोड ले गए और वहां पर खेतों में गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म की वारदात – 6 : मालवीय नगर में युवती के साथ बलात्कार

जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट लिखाया कि उसके नाबालिक बेटी के साथ एक परिचित युवक ने बलात्कार किया। आरोपित ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदनाम करने धमकी दी। आरोपी युवक मामला सार्वजनिक करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ भी गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।

दुष्कर्म की वारदात – 7 : सिरोही में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

सिरोही के अनादरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम अपने भाई के साथ नाले में बहते पानी में नहाने गई थी। इस दौरान पहले से शराब पी रहे एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। 

दुष्कर्म की वारदात – 8 : नागौर में कांस्टेबल ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

नागौर के नावां थाने के एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह मामला शनिवार की रात का है। शहर के पुराने रेलवे स्टेशन पर स्थित पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया।

दुष्कर्म की वारदात – 9 : जयपुर में ढोंगी बाबा पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

जयपुर में एक ढोंगी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वीकेआई निवासी पीड़ित महिला ने विद्याधर नगर थाने में इन्द्र कुमार सांभरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बिमारी ठीक करने का झांसा देकर आश्रम बुलाया था। जहां आत्माओं का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।इसके बाद बाबा ने ने पीड़िता की बेटी को आश्रम बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा।

दुष्कर्म की वारदात – 10 : कोटा में कोचिंग छात्रा के साथ हॉस्टल संचालक ने किया रेप

महाराष्ट्र से कोटा में कोचिंग करने आई एक छात्रा से हॉस्टल संचालक ने डरा-धमका कर बलात्कार किया। पीड़ित छात्रा के मुताबिक उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई तो हॉस्टल संचालक ने उसका अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसने नजदीकियां बढ़ने की कोशिश की। एक दिन हॉस्टल संचालक अचानक उसके कमरे में आ गया औऱ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार रेप किया। विरोध करने पर वह धमकियां देता और मारपीट करता था।

दुष्कर्म की वारदात – 11 : अजमेर में दलित महिला के साथ गैंगरेप

अजमेर में दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके दौराई गई थी, वहां उसे टीपू सुल्तान मिला। वह फुसलाकर खेत में ले गया। यहां टीपू के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 8 घंटे तक रेप करने के बाद तीनों आरोपी उसे घर के पास छोड़कर चले गए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की वारदात – 12 : जयपुर में तीन मजदूरों ने 8वीं की छात्रा से किया गैंगरेप 

जयपुर के आमेर क्षेत्र में तीन मजदूरों ने स्कूल जा रही नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप किया। एसीपी सौरभ तिवाड़ी के मुताबिक, 8वीं में पढ़ने वाली बच्ची बुधवार दोपहर स्कूल जा रही थी। जीतू और विक्रम नाम के दो युवक बाइक पर आए और उसे बैठाकर किराए के कमरे पर ले गए। यहां कालू नाम का एक युवक पहले से मौजूद था। तीनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म की वारदात – 13 : अलवर में रेप के बाद युवती की गला घोंट कर हत्या

अलवर के रामगढ़ में दिनदहाड़े एक 22 साल की युवती की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के गले पर और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। युवती नाखूनों में बाल और त्वचा के अंश मिले है जिससे लगता है मृतका ने संघर्ष किया था। पुलिस इस मामले में भी रेप के बाद हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

दुष्कर्म की वारदात – 14 : खरगोन में नाबालिग से गैंगरेप

खरगोन में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को खेत से तीन बदमाश उठाकर ले गये। उसके साथ गैंगरेप किया गया और भाई के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 3 आरोपी रात में पानी पीने खेत पर आए और तभी लड़की को उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और रोड पर फेंक कर चले गए।

दुष्कर्म की वारदात – 15 : हनुमानगढ़ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर कर नोहर में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची के शोर मचाने पर गांव का एक व्याक्ति आ गया। जिसके डर से युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया।

दुष्कर्म की वारदात – 16 : अलवर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म 

अलवर जिले के नीमराणा कस्बे में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 45 साल के रामनरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामनरेश नीमराणा में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह बच्ची घर में अकेली थी, इसी का लाभ उठाते हुए उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

दुष्कर्म की वारदात – 17 : नागौर में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म

नागौर के तोषिणा में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब पीड़िता थाने में शिकायत करने गई तो खुनखुना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं आरोपी युवक ने बेरी गांव में दिव्यांग पति-पत्नी पर हमला भी करवाया। अब पीड़ित महिला इंसाफ के लिए गुहार लगा रही है।

दुष्कर्म की वारदात – 18 : तीन विदेशी युवतियों से दुष्कर्म मामले में बंगाली बाबा गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन विदेशी युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक तथाकथित बाबा को गिरप्तार किया है, जिसका नाम रूपक चटर्जी है। आरोपी बाबा विदेशी महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस और योगा सिखाने का झांसा देकर काफी समय से उनका यौन शोषण कर रहा था।

गांधी परिवार, दोगली मीडिया और लिबरल गैंग पर उठे सवाल

बालात्कार की इन घटनाओं पर गांधी परिवार, दोगली मीडिया और लिबरल गैंग की चुप्पी पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से पता चलता है कि राजस्थान में लगभग 18 से अधिक बलात्कार / सामूहिक बलात्कार और बलात्कार के प्रयास किए गए हैं। लेकिन इस तरफ इनका ध्यान नहीं जा रहा है। ये सभी बेटियों के साथ भेदभाव कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

Leave a Reply