Home समाचार कोरोना काल में रोजगार को रफ्तार दे रहा है सर्विस सेक्टर, लगातार...

कोरोना काल में रोजगार को रफ्तार दे रहा है सर्विस सेक्टर, लगातार दूसरे महीने बढ़ीं गतिविधियां

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना संकट काल में भी आम लोगों का पूरा ख्याल रख रही है। कोरोना काल में भी देश में रोज रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। लॉकडाउन के बाद सर्विस सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से रोजगार को रफ्तार मिली है। नवंबर में लगातार दूसरे महीने में सर्विस सेक्टर में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। नए ऑर्डर्स से नौ महीने में पहली बार रोजगार के मोर्चे पर बढ़ोतरी देखी गई है।

आईएचएस मार्किट के सर्वेक्षण के मुताबिक नवंबर महीने में सर्विस पीएमआई 53.7 पर रहा। अक्टूबर में भी सर्विस पीएमआई 50 से ऊपर रहा था। पीएमआई में 50 से ऊपर का आंकड़ा तेजी जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दिखाता है। आईएचएस मार्किट के अनुसार सर्विस सेक्टर में रिकवरी जारी है। मार्च से सितंबर के बीच कोरोना के कारण जो संकुचन देखने को मिला था। उसमें लॉकडाउन के बाद नए ऑर्डर मिलने से कारोबार और रोजगार में वृद्धि हुई है।

लॉकडाउन के बाद सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने नवंबर में नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इससे कोरोना काल में जारी छंटनी का दौर खत्म हो गया है। आईएचएस मार्किट के अनुसार लॉकडाउन के बाद देश भर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। नए ऑर्डर मिलने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से कर्मचारियों की भर्ती में तेजी आई है।

श्रम मंत्रालय के अनुसार आईटी, होलसेल, रिटेल बैंकिंग, बीमा, मैन्यूफैक्चरिंग और स्पेशलाइज्ड सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा वेकेंसी है। अक्तूबर की तुलना में नवंबर में नौकरियों में 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर में वेकेंसी 28,600 से बढ़कर 46,537 हुई हैं।

Leave a Reply