Home समाचार देश को रोकने-बंद करने वाले हमारे नेता नहीं हो सकते, देखिए सदगुरु...

देश को रोकने-बंद करने वाले हमारे नेता नहीं हो सकते, देखिए सदगुरु का वायरल वीडियो

SHARE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सदगुरु जग्गी वासुदेव का है। वीडियो में सदगुरु बता रहे हैं कि किस तरह बंद गांधीजी के जमाने में अंग्रेजों से लड़ने के लिए एक कमाल का हथियार था, लेकिन आज इससे आप दूसरों की जिंदगी को बदतर बना देते हैं। सदगुरु कहते है कि बंद एक गंभीर समस्या है। अगर आप देश के लिए कुछ भी करना चाहते हैं तो वे उसे रोकना चाहते हैं। आप डैम बनाना चाहते हैं, न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, थर्मल प्रोजेक्ट लगाना चाहते हैं तो वे उसे रोकना चाहते हैं। लेकिन वो हर चीज चाहता भी है। घर में चौबीसों घंटे बिजली चाहिए… सभी तरह के गजेट चाहिए, हर चीज चाहिए। हम कोई चुनौती स्वीकार करना नहीं चाहते या कोई समाधान निकालना नहीं चाहते। यह एक तरह से आजादी से पहले वाली स्थिति है, क्योंकि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन चलाया था। बंद, काम रोको, सत्याग्रह उस समय एक बेहतर हथियार था। उस समय ये कारगर साबित हुआ था, लेकिन आज आप के नेता ना काम करेंगे ना कुछ बनाएंगे… रास्ता और काम रोक लोगों का जीवन दूभर कर देंगे। दुर्भाग्य से आज यही हो रहा है। देश को बनाना और रोकना दो अलग चीजें हैं। महात्मा गांधी का उस समय काम रोको सही था क्योंकि हमपर दूसरे लोग शासन कर रहे थे, लेकिन आज स्थिति अलग है। राज्य सरकार कहती है कि उसे बंद रखने का हक है। कोई प्रशासन कैसे बंद का आह्वान कर सकता है। लेकिन वे ऐसा कहते हैं। आज के नेता बंद करके खुद को उभारना चाहते हैं। ये बदलना चाहिए। देश को बंद करने वाले लोगों को हम लीडर नहीं मान सकते। देश को रोकने वाले लोग हमारे नेता नहीं हो सकते। हमारा नेता वही हो जो देश में बदलाव लाना चाहता है… कुछ करना चाहता है।

देखिए वीडियो-

 

 

 

 

 

Leave a Reply