Home समाचार राहुल के खिलाफ भड़का दंगा पीड़ितों का गुस्सा, मस्जिद गए मंदिर नहीं

राहुल के खिलाफ भड़का दंगा पीड़ितों का गुस्सा, मस्जिद गए मंदिर नहीं

SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, लेकिन कांग्रेस नेताओं के दौरे को लेकर पीड़ित लोगों में काफी गुस्सा है। टाइम्स नाउ के अनुसार हिंसा पीड़ितों ने राहुल पर आरोप लगाया कि वो सिर्फ कांग्रेसी स्कूल और मस्जिद में गए। इलाके के लोगों का कहना है कि राहुल मस्जिदों में जाएं में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें मंदिरों में भी तो जाना चाहिए, मंदिर भी तो टूटे हैं। अंदर मरे हैं, वहां भी जाना चाहिए। हिंसा पीड़ितों ने साफ कहा कि हमें अभी भी राहुल गांधी को लेकर बहुत गुस्सा है। यहां पर बच्चे अनाथ हुए हैं, वो यहां पर पिकनिक मनाने आए थे?

टाइम्स नाउ चैनल के साथ बातचीत में हिंसा पीड़ित बिलकेश ने कहा, ‘वो जख्म पर नमक लगाने आए थे। हम लोगों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई है भागकर। पत्थर पड़े हैं हम पर। यहां पर इतना पथराव हुआ कि गोली मार दी। एक रिक्शे वाले को काट दिया, उसकी तीन बच्चियां हैं छोटी-छोटी। अगर वो आए थे तो मदद करते। उन्हें वहां जाना चाहिए था जो बच्चे अनाथ हुए हैं। कोई रिलीफ कैंप लगाते ना? अभी तो बहुत मुश्किल हो रहा है पूरी रात रात जाग रहे हैं हम और दिन में सोते हैं। बड़ी मुश्किल से जान बची है। यहां कोई सुरक्षा नहीं है। यहां आकर इन्होंने बड़ी आग लगा दी है।’

 

Leave a Reply