Home पोल खोल लक्षद्वीप की चिंता जताते हुए राहुल ने किया ट्वीट, तो लोगों ने...

लक्षद्वीप की चिंता जताते हुए राहुल ने किया ट्वीट, तो लोगों ने याद दिलाई उनके पिता की करतूत

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में नए नियमन के मसौदे को लेकर बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सागर में स्थित भारत के इस ‘आभूषण’ को नष्ट किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सागर में लक्षद्वीप भारत का आभूषण है। सत्ता में बैठे अज्ञानी कट्टरपंथी इसे नष्ट कर रहे हैं। मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़ा हूं।’’

आपको बता दें कि मसौदा नियमनों के तहत केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप से शराब के सेवन पर रोक हटाई गई है। इसके अलावा पशु संरक्षण का हवाला देते हुए बीफ उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है। इस मसौदे की आड़ में कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया, लेकिन उन्हें उनका ट्वीट उल्टा पड़ गया। ट्वीटर पर लोगों ने उन्हें न सिर्फ लताड़ लगाई, बल्कि उनके लक्षदीप में उनके पिता राजीव गांधी की करतूतों को भी याद दिलाया।

आलोक भट्ट नाम के एक शख्स ने राहुल को आड़े हाथ लेते हुए याद दिलाया कि 1987 में आपके पिता राजीव गांधी ने अपने ससुरालवालों के लिए इसी जगह पर ट्रिप आयोजित की थी और नौसेना के जहाज आईएनएस विराट की सेवाएं ली थीं।

वहीं बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी राहुल गांधी को लताड़ लगाई है। देखिए-

Leave a Reply