Home समाचार देश में दी गई कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ से अधिक खुराक,...

देश में दी गई कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ से अधिक खुराक, पिछले 24 घंटे में ठीक हुए तीन लाख मरीज

SHARE

देश में कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक कोरोना टीके की 20 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। खुराक की संख्या 20 करोड़ के पार होने के साथ टीकाकरण अभियान में एक नया मुकाम हासिल किया। 26 मई सुबह सात बजे तक कोविड-19 के टीके की कुल 20,06,62,456 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसके साथ ही लगातार 10वें दिन कोविड-19 के नए मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2,08,921 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ देश में पिछले 24 घंटे में अब तक सर्वाधिक 22,17,320 जांच हुई, जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,48,11,496 हो गई है।

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 24,95,591 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 91,191 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 9.19 प्रतिशत है।

देश में बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से लगातार 13वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,95,955 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 87,034 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

देश में बीमारी से कुल 2,95,955 लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 2,43,50,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 89.66 प्रतिशत हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 11.45 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.42 प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply