Home समाचार राहुल ने टीका उत्सव को बताया ढोंग, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने...

राहुल ने टीका उत्सव को बताया ढोंग, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़

SHARE

देश में कोरोना संक्रमण के नए केसों ने पिछले 24 घंटे में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसमें कांग्रेसी गठबंधन वाले राज्य महाराष्ट्र में 58,952, कांग्रेसी शासन वाले छत्तीसगढ़ में 14,250 , राजस्थान में 6,200, पंजाब में 3302, झारखंड में 3198 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही लेफ्ट शासन वाले केरल में 8,778 और आप शासन वाले अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में 17,282, नए केस दर्ज किए गए हैं। देश के 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले कांग्रेसी और उनके समर्थन से चलने वाली सरकारों के राज्य से है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण अभियान को ढोंग बताने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूजर्स के निशाने पर आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। PMCares?

राहुल गांधी के ढोंग बताते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लताड़ लगानी शुरू कर दी। आप भी देखिए…

Leave a Reply