Home समाचार पंजाब के सीएम चन्नी मंच से यूपी-बिहार वालों को गाली देते रहे,...

पंजाब के सीएम चन्नी मंच से यूपी-बिहार वालों को गाली देते रहे, प्रियंका वाड्रा मुस्कुराती रहीं- देखिए वीडियो

SHARE

कांग्रेस का एक और दोगलापन सामने आया है। उत्तर प्रदेश चुनाव में खुद को यूपी की बेटी बताने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा पंजाब चुनाव में वहां की बहू बन जाती हैं और जब उनके साथ रैली में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी यूपी-बिहार के लोगों को “भैया” कह कर गाली देते हैं तो मुस्कुराने लगती हैं। 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री चन्नी के सामने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। यहां पर कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इसके साथ ही अपने आप को पंजाब की बहू बताते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि ये मेरी ससुराल है। इस पर सीएम चन्नी प्रियंका वाड्रा से माइक लेकर कहने लगते हैं कि प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। देखिए वीडियो-

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रियंका पंजाब की बहू हैं। यूपी के, बिहार के दिल्ली के भैया यहां आकर राज नहीं कर सकते। यूपी के भैया को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी माइक पर यूपी-बिहार वालों को भइया कहकर गाली देते रहे और इस दौरान प्रियंका वाड्रा हंसती और ताली बजाती रही। इतना ही नहीं प्रियंका वाड्रा मुस्कुराते हुए लोगों के साथ मिलकर नारे भी लगाती रहीं। चन्नी के बयान और प्रियंका के बर्ताव से यूपी-बिहार के लोगों में काफी गुस्सा हैं। वे अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों का तो कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को इसका खामियाजा यूपी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर यूजर्स किस तरह से उन्हें लताड़ रहे हैं-

Leave a Reply