Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को नमन, मांगा...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को नमन, मांगा आशीर्वाद

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का उल्लेख करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, “मां ब्रह्मचारिणी को नमन करते हैं, कृपा और करूणा बनाए रखें। आप से ही खुशियां बांटने और समाज की सेवा करने की ताकत मिलती है।”

आज मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से दूसरा स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन दुनिया भर में हो रहा है। ब्रह्मर्षि नारद के कहने पर माता ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सहस्त्रों वर्ष कठोर तप किया था और इसी वजह से माता का एक नाम ब्रह्मचारिणी हुआ। ब्रह्मशक्ति को समझने व तप की महिमा जानने के लिए इस दिन मां के इस स्वरूप की आराधना की जाती है।

गौरतलब है कि शनिवार से शुरू हुए नवरात्रि पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की साधना करते हैं। शक्ति साधना के इस पुनीत पर्व में वह नौ दिनों तक व्रत के कठोर अनुशासन का पालन करते हैं।

 

 

Leave a Reply