Home चुनावी हलचल बीते 10 साल में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की...

बीते 10 साल में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 5 अप्रैल को राजस्थान के चूरू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है? दुनिया को पता नहीं है कि भारत की इस मिट्टी की बात ही कुछ और है। हम जो ठान लेते हैं, वो पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। लेकिन हम भारतीयों ने अपने देश को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान समेत पूरे देश के लोग लगातार तीसरी बार केंद्र में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चूरू ने बताया दिया है 4 जून 400 पार होने जा रहा है।

राजस्थान की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा केवल घोषणापत्र नहीं जारी करती, हम तो संकल्प पत्र लेकर आते हैं। दो साल कोविड के संकट के बावजूद भी मोदी ने आपको जो वादा किया था वो वादा पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया है। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण का कानून भी संसद ने पारित कर दिया है। ये भाजपा ही है जिसका संकल्प-पत्र भी अपने आपमें एक गारंटी माने जाने लगा है।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशहित से भी ज्यादा तुष्टीकरण को प्राथमिकता दी है। ये लोग तुष्टीकरण के लिए किस हद तक जा सकते हैं, ये देश ने देखा है। ये वो लोग हैं जिन्होंने कोर्ट में जाकर कहा था कि प्रभु श्रीराम तो काल्पनिक हैं। अभी कुछ महीने पहले ही, अयोध्या में भव्य राममंदिर का सपना पूरा हुआ। पूरा देश प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। अब कांग्रेस ने एक एडवाइजरी निकाली है। उन्होंने कांग्रेस के सभी इकाइयो को कहा है कि अयोध्या राम मंदिर की चर्चा अगर निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना कुछ बोलना ही मत, उनको लगने लगा है कि अगर राम का नाम लिया तो पता नहीं कि कब राम-राम हो जाएगा। हमारा देश हमारी आस्था इनका इतना घोर अपमान यह देश सह नहीं सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। अब जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है, तो ये सब एक हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारी बचाओ। इस समय घमंडिया गठबंधन के लोग चुनाव की रैली नहीं, भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैली कर रहे हैं।

चूरू की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply