Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 31 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 31 अगस्त

SHARE
31 अगस्त 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

31 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित शेयर किया। जिसका हिंदी अर्थ है कि मनुष्य जिस विषय या वस्तु के बारे में बार-बार सोचता है, उसका मन धीरे-धीरे उसी ओर आकर्षित होने लगता है। इसलिए हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

31 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने मन की बात की 125वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से बातचीत की।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की।

31 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पी2- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित किया।

31 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने श्री नारायण गुरु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। गुजरात में 700 मेगावॉट का देश का पहला सबसे बड़ा स्‍वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट-3 ने पूरी क्षमता से अपना परिचालन शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की।

31 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त्त किया।

प्रधानमंत्री ने संवत्सरी के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

31 अगस्त 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बातचीत की।

31 अगस्त 2020
फसलों की कटाई पर मनाए जाने वाले ओणम पर्व की देशवासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं।

31 अगस्त 2018
काठमांडू में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में आए राष्ट्रध्यक्षों से द्विपक्षीय बैठकें, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के रिट्रीट में राष्ट्रध्यक्षों के साथ, नेपाल के काठमांडू, तिलगंगा में पशुपति नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

31 अगस्त 2017
स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति  Doris Leuthard के साथ हैदराबाद हाउस बैठक व संयुक्त प्रेस वार्ता, अतिरिक्त सचिवों एवं संयुक्त सचिवों के साथ चौथा संवाद।

31 अगस्त 2016
कैबिनेट में विदेशी निवेश की नीति में बड़े बदलावों का फैसला, भाजपा के राज्यसभा के सांसदों के साथ बैठक, अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन कैरी से मुलाकात, AECOM के चेयरमैन और सीईओ माइकल एस बुर्क से मुलाकात, कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी डी वीरेंद्र हेगड़े से मुलाकात।

31 अगस्त 2015
आकाशवाणी द्वारा तैयार ‘रामचरितमानस’ के विशेष डिजिटल संस्करण को जारी किया, संयुक्त राष्ट्र आम सभा के मनोनीत अध्यक्ष Mogens Lykketoft से मुलाकात।

31 अगस्त 2014
क्योटो के तोजी और किंकाकूजी बौद्ध मंदिरों का दर्शन, स्टेम रिसर्च सेंटर का दौरा, बौद्ध एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात।

Leave a Reply