Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

02 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,800 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीपवाटर बहुउद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया।

02 मई 2024
प्रधानमंत्री ने जामनगर में जाम साहब श्री शत्रुशाल्यसिंहजी से मुलाकात की।

गुजरात के जूनागढ़, जामनगर, सुरेन्द्रनगर और आणंद में चुनावी रैली को संबोधित किया।

02 मई 2023
कर्नाटक के चित्रदुर्ग, होसपेटे और सिंधानुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कलबुर्गी में रोडशो किया।

02 मई 2022
तीन यूरोपिय देशों की यात्रा पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे, भारतयी समुदायों के लोगों ने स्वागत किया, भारत-जर्मनी इंटर-गवर्मेंटल कंसलटेशन के पूर्ण सत्र की जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ सह-अध्यक्षता की, भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

02 मई 2021
देश में कोरोना के हालात के बीच ऑक्सीजन-दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की।

फाइल फोटो

02 मई 2020
वर्तमान संदर्भ में विकास और कल्याण को गति देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की, कृषि क्षेत्र के मुद्दों और आवश्‍यक सुधारों के बारे में विचार विमर्श करने के लिए आज एक बैठक की।

02 मई 2019
बिहार के जमुई और गया में आयोजित जनसभाओं में उद्बोधन, चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता।

02 मई 2018
कर्नाटक राज्य में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से नमो एप पर संवाद, महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के आयोजन समीति की बैठक।

02 मई 2017
भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात

02 मई 2016
श्री बलराज मधोक को अंतिम श्रद्धांजलि, भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद से मुलाकात, अजमेर शरीफ के सैयद फ़खर काज़मी किश्ती गद्दी नशीं से मुलाकात।

02 मई 2015
नई दिल्ली में ढांचागत क्षेत्रों पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की और विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply