Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

21 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि हमारी मातृभूमि साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्व-कल्याण की पुण्यभूमि रही है। महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पावन धरती हर किसी को सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रखे, यही कामना है।

21 मई 2025
प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

21 मई 2024
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार के पूर्वी चंपारण और महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज में जनसभा को संबोधित किया।

21 मई 2023
प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय देखने गए।

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 21 मई 2023 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भेंट की।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्विटजरलैंड के जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के 76वें सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी 21 मई 2023 की शाम पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी को 19 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

21 मई 2022
प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर हाल ही में आयोजित डेफलिम्पिक्स खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल की मेजबानी की और दल के सदस्यों के साथ बातचीत की। अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में, भारतीय दल ने ब्राजील में आयोजित डेफलिम्पिक्स में 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक जीते हैं।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और प्रधानमंत्री चुने जाने पर एंथनी अल्बानीज को बधाई दी।

21 मई 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्मय से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद किया, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

21 मई 2020
पश्चिम बंगाल और ओडिशा चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ पर स्थिति जल्द सामान्य होने की कामना की, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

21 मई 2019

एनडीए के पक्ष में एग्जिट पोल के नतीजो से शेयर बाजार में इजाफा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

21 मई 2018
सरकारी दौरे पर रूस पहुंचे,राष्ट्रपति पुतिन के साथ सोची में अनौपचारिक शिखर वार्ता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

21 मई 2016
एपल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात, ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के साथ सूखा एवं जल की कमी की स्थिति पर उच्‍चस्‍तरीय बैठक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

21 मई 2015
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply