Home पोल खोल लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम का मोहरा बनी हेले लिंग: कांग्रेस, सोरोस और द...

लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम का मोहरा बनी हेले लिंग: कांग्रेस, सोरोस और द वायर से कनेक्शनों ने खोली पोल

SHARE

जासूसी के आरोपों और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में आई नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मीडिया से ज्यादा सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिस तरीके से उन्होंने दूर खड़े होकर सवाल उछाला, फिर खुद ही उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश की, उसने उनकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोचकों का कहना है कि यह पत्रकारिता कम और सुनियोजित राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश ज्यादा लगती है। यही कारण है कि भारतीय अधिकारियों से तीखी बहस और सोशल मीडिया पर बढ़ते विवादों के बीच उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरी घटना ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या हेले का उद्देश्य पत्रकारिता था या फिर भारत और प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर वैश्विक स्तर पर सनसनी पैदा करना। अब हालत यह है कि जिस महिला पत्रकार को कुछ विपक्षी नेता “बहादुर आवाज” बताने में जुटे हैं, वही इंटरनेट पर अपनी कथित बदनीयती, संदिग्ध गतिविधियों और भारत विरोधी एजेंडे को लेकर कठघरे में खड़े नजर आ रहे हैं।

भारत को हर मंच पर कठघरे में खड़ा करना एक फैशन
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की दुनिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कोई सड़क छाप बहस या टीवी स्टूडियो की चीख-पुकार नहीं होती। वहां हर शब्द, हर संकेत और हर सवाल की अपनी मर्यादा और तय प्रक्रिया होती है। लेकिन हाल ही में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने यह बहस छेड़ दी है कि क्या कुछ विदेशी पत्रकार वास्तव में पत्रकारिता कर रहे हैं या फिर सुनियोजित राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा बन चुके हैं? भारत और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जिस प्रकार सोशल मीडिया पर अचानक एक मामूली विदेशी पत्रकार को “लोकतंत्र की योद्धा” बनाकर पेश किया गया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल केवल एक पत्रकार के व्यवहार का नहीं है, बल्कि उस मानसिकता का है, जिसमें भारत को हर मंच पर कठघरे में खड़ा करना एक फैशन और राजनीतिक हथियार बन चुका है।

 

दूर से पूछा गया सवाल या जानबूझकर रचा गया दृश्य
पूरा विवाद उस प्रेस ब्रीफिंग से शुरू हुआ, जहां हेले लिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की कोशिश की। जिस समय सवाल पूछा गया, उस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस लगभग समाप्त हो चुकी थी और प्रधानमंत्री वहां से आगे बढ़ रहे थे। सवाल इतनी दूरी से पूछा गया कि यह संभव ही नहीं था कि वह स्पष्ट रूप से सुनाई दे। इसके बावजूद हेले लिंग ने अपने मोबाइल पर खुद ही उसे रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे यह और साफ हो गया कि हेले का उद्देश्य जवाब पाना नहीं था, बल्कि एक “विवादित नैरेटिव” तैयार करना था, ताकि बाद में उसे राजनीतिक हथियार बनाया जा सके।

दो साल की खामोशी और अचानक “पीएम मोदी पोस्ट”
इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा चर्चा हेले लिंग के सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर हुई। जिस एक्स अकाउंट पर 10 अप्रैल 2024 के बाद से कोई सक्रियता नहीं थी, वहां अचानक प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पोस्ट सामने आती है। पहले पोस्ट में केवल “भारत के प्रधानमंत्री” लिखा जाता है, लेकिन जब उस पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो पोस्ट को संपादित कर “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” लिखा जाता है। इसके बाद पोस्ट तेजी से वायरल होने लगती है। आलोचक इसे संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित डिजिटल रणनीति मान रहे हैं। क्योंकि जैसे ही मोदी का नाम जुड़ा, भारत का विपक्ष, एक्टिविस्ट समूह और कुछ अंतरराष्ट्रीय हैंडल उस पोस्ट को तेजी से फैलाने लगे।

800 से 32 हजार फॉलोअर्स: अचानक बढ़ी लोकप्रियता पर सवाल
इस विवाद ने हेले लिंग को रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा बना दिया। जिनके फॉलोअर्स पहले कुछ सौ बताए जा रहे थे, वे अचानक हजारों में पहुंच गए। आलोचकों का कहना है कि यह पूरी घटना “वायरल पॉलिटिक्स” का उदाहरण बन गई, जहां एक मामूली घटना को भारत विरोधी विमर्श में बदलकर डिजिटल प्रसिद्धि हासिल की गई। दिलचस्प बात यह भी बताई जा रही है कि जिस अखबार Dagsavisen के लिए वह काम करती हैं, उसके अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स 50 हजार से भी कम हैं। लेकिन पत्रकार अचानक वैश्विक चर्चा में आ जाती हैं। इससे यह सवाल खड़ा हुआ कि क्या यह सामान्य पत्रकारिता थी या फिर “ब्रांड बिल्डिंग” की रणनीति है?

भारत पर विश्वास पर विदेश मंत्रालय की तीखी प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद सनसनीखेज हिस्सा तीखी नोकझोंक भी रही, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और इस महिला विदेशी पत्रकार के बीच तल्ख संवाद हुआ। पत्रकार हेले ने जिस शैली में “भारत पर क्यों विश्वास करें?” जैसा सवाल उठाया गया, उससे कई लोगों को यह साफ-साफ लगा कि वह भारत को किसी छोटे या संदिग्ध देश की तरह पेश करने की कोशिश कर रही है। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने भी तीखा प्रतिप्रश्न किया कि आखिर भारत किसी विदेशी पत्रकार पर क्यों विश्वास करे? यह केवल एक संवाद नहीं था, बल्कि उस मानसिकता की टकराहट थी, जिसमें पश्चिमी मीडिया अक्सर खुद को नैतिक निर्णायक की भूमिका में रखता है।

Dagsavisen, लेबर पार्टी और सोरोस के बीच कनेक्शन
इस मामले का सबसे संवेदनशील हिस्सा हेले लिंग का अखबार है। दरअसल, हेले जिस Dagsavisen अखबार से जुड़ी हैं, उसके ऐतिहासिक संबंध नॉर्वे की लेबर पार्टी से रहा है। वह अखबार नार्वे की नार्वेजियन लेबर पार्टी का मुखपत्र हुआ करता था। ये वही पार्टी है, जो दुनिया के 117 राजनीतिक दलों के प्रोग्रेसिव अलाइंस का हिस्सा है। इतना ही नहीं इसमें राहुल गांधी के चहेते जार्ज सोरोस भी शामिल हैं। इसमें राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। इस पार्टी के सांसद से राहुल गांधी भी मिल चुके हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे वैश्विक “प्रोग्रेसिव नेटवर्क” से जोड़ रहे हैं। भारत में इस बहस को और हवा तब मिली जब कुछ लोगों ने कांग्रेस पार्टी, अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रेसिव समूहों और पश्चिमी एक्टिविस्ट नेटवर्क के बीच वैचारिक समानताओं की चर्चा शुरू की।

चीन, इलन मस्क और वैचारिक झुकाव से खुली पोल
सोशल मीडिया पर हेले लिंग के पुराने पोस्ट भी खंगाले गए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को “सुपर पावर” बताने वाले पोस्ट किए और इलन मस्क की तीखी आलोचना की। इन पोस्टों के आधार पर उनके वैचारिक झुकाव को लेकर बहस छिड़ गई। हालांकि किसी पत्रकार का राजनीतिक या वैचारिक दृष्टिकोण होना असामान्य नहीं है, लेकिन जब वही पत्रकार किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री को लेकर विवाद खड़ा करे, तो उसके पुराने विचार भी जांच के दायरे में आ जाते हैं। यही वजह है कि भारत में कई लोगों ने उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। नार्वे की पत्रकार हेले लिंग की आलोचना करने वाले यह भी पूछ रहे हैं कि यदि वह प्रेस स्वतंत्रता, मीडिया सेंसरशिप और मानवाधिकारों को लेकर इतनी मुखर हैं, तो फिर उन्होंने पिछले चार सालों में चीन, पश्चिम एशिया या यूरोप में पत्रकारों पर हुए हमलों पर उतनी सक्रियता क्यों नहीं दिखाई? उन्होंने क्यों कभी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या फिर वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स पहले कभी लेख क्यों नहीं लिखे। इसे “सेलेक्टिव एक्टिविज्म” बताने वालों का सीधा तर्क है कि भारत को लेकर पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग हमेशा अधिक आक्रामक रहता है, जबकि दूसरे देशों के मामलों में वही आक्रामकता दिखाई नहीं देती।

मोदी विरोधी ‘द वायर’ को फोलो करती है हेले लिंग
यहीं से यह मामला एक सुनियोजित नैरेटिव का हिस्सा दिखाई देने लगता है। पहले सार्वजनिक मंच पर सवाल उछालो। जहां पहले से ही पता है कि इसका जवाब देने प्रोटोकॉल में ही नहीं है। फिर सोशल मीडिया पर उसे वैचारिक रंग दो और उसके बाद भारत विरोधी समूहों तथा राजनीतिक दलों द्वारा उसे amplify कराया जाए। यही पैटर्न वर्षों से दिखाई देता रहा है। हालांकि नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग ने मंगलवार को नॉर्वे की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपनी टिप्पणियों के बाद हुई आलोचना और ऑनलाइन हमलों का जवाब देते हुए कहना ही पड़ा कि वह “किसी भी तरह की विदेशी जासूस नहीं हैं”। यह भी तथ्य है कि हेले ट्वीटर पर जिनको फोलो करती है, उनमें एकमात्र भारतीय डिजिटल कंपनी द वायर भी है, जिसके मोदी विरोधी होने पर कोई शक नहीं है। The Wire ने नरेंद्र मोदी सरकार की कई नीतियों जैसे नागरिकता कानून, मीडिया स्वतंत्रता, पेगासस जासूसी विवाद, चुनावी बॉन्ड, नोटबंदी, संस्थागत स्वायत्तता आदि पर लगातार नेगेटिव रिपोर्टिंग की है।

विपक्ष की भूमिका और “विदेशी प्रमाणपत्र” की राजनीति
इस पूरे विवाद का एक बड़ा पहलू भारतीय विपक्ष की प्रतिक्रिया भी रही। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं और समर्थकों ने हेले लिंग की प्रशंसा की और उन्हें “निडर पत्रकार” बताया। आलोचक यहीं सबसे बड़ा सवाल उठाते हैं कि क्या भारत के विपक्ष को हर विदेशी आलोचना में अपना राजनीतिक अवसर नजर आता है? यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी संस्था, रिपोर्ट या पत्रकार के बयान को भारत सरकार के खिलाफ राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया हो। इससे यह धारणा भी मजबूत होती है कि देश के भीतर राजनीतिक लड़ाई अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक फैलाने की साजिश रची जा रही है।

जासूसी के आरोप और भारत की छवि बनाम पश्चिमी नैरेटिव
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हेले लिंग पर विदेशी एजेंसियों या चीन से संबंधों तक के आरोप लगाए। हालांकि हेले लिंग ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस सार्वजनिक प्रमाण भी सामने नहीं आया है। लेकिन यह जरूर है कि विवाद जितना बढ़ा, उतनी ही तेजी से साजिश, विदेशी फंडिंग और वैचारिक नेटवर्क की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर फैलती गईं। असल सवाल केवल हेले लिंग का नहीं हैं। वास्तविकता यह है कि क्या भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत के साथ उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नैरेटिव की लड़ाई भी तेज हो रही है? आज भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था, तकनीकी शक्ति और भू-राजनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग भारत को लगातार “लोकतंत्र संकट”, “मानवाधिकार खतरा” और “मीडिया दमन” जैसे फ्रेम में पेश करता है। भारत के समर्थक इसे पूर्वाग्रह मानते हैं।

 

अब नार्वे के अखबार ने पीएम मोदी का विवादित कार्टून छापा
नॉर्वे की पत्रकार के विवादों के बीच नार्वे के ही एक अखबार ने सस्ती लोकप्रियता के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक विवादित कार्टून छापा है। इसके लिए अखबार की जमकर आलोचना की जा रही है। नॉर्वे के अखबार पर लोग भारत को लेकर पश्चिमी दुनिया की विकृत सोच रखने के आरोप लग रहे हैं। यह विवाद तब हुआ जब एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री से उनके यूरोपीय देश के सरकारी दौरे के दौरान भारत में सवालों से बचने के लिए सवाल किया। नॉर्वे के अखबार आफ्टेनपोस्टेन पर छपे इलस्ट्रेशन में उन्हें एक फ्यूल-स्टेशन पाइप पकड़े हुए दिखाया गया था जो सांप जैसा लग रहा था। साथ में एक ओपिनियन आर्टिकल भी है जिसका टाइटल था “एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी”। काबिले जिक्र है कि नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह मामला और भी ज्यादा गरमा गया है। नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी से सवाल पूछने की कोशिश की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और मीडिया के सवालों के जवाब दिए गये।

Leave a Reply