Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 20 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 20 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

20 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि श्रेष्ठ आचरण वह दीपक है, जिससे व्यक्ति के साथ-साथ समाज भी आलोकित होता है। इसी आदर्श को अपनाते हुए हमारे देशवासी आज पूरे संयम, सामर्थ्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।

रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

20 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 78वें सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को हार्दिक बधाई दी, इस वर्ष की थीम ‘वन वर्ल्ड फॉर हेल्थ’ पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि यह वैश्विक स्वास्थ्य के लिए भारत के विजन के अनुरूप है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

20 मई 2024
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

बिहार के पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

ओडिशा के कटक और ढेंकनाल में चुनावी रैली को संबोधित किया।

पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और यहां रोडशो भी किया।

20 मई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्रीने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 20 मई 2023 को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ मुलाकात की।

हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 20 मई 2023 को वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से भेंट की।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान, 20 मई, 2023 को फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन के साथ व्यक्तिगत उपस्थिति वाले तीसरे क्वाड राजनेता शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

ब्रिटिश पीएम से मुलाकात की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी भेंट की।

20 मई 2022
राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

20 मई 2021
कोरोना स्थिति को लेकर 10 राज्यों के जिलाधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

20 मई 2020
आयुष्मान भारत योजना की एक करोड़ वीं लाभार्थी पूजा थापा ने टेलीफोन पर बातचीत की।

20 मई 2019
भारतीय विदेश सेवा के 2018 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात, ज्यादातर एक्जिट पोल में एनडीए को आम चुनाव-2019 में बहुमत।

20 मई 2017
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी को उनके दोबारा चुने जाने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘विशिष्ट संबंधों’ को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

20 मई 2015
भारत-सिंगापुर सामरिक वार्ता के आगंतुक सदस्‍यों से मुलाकात, 1965 के माउंट एवरेस्‍ट अभियान दल के सदस्‍यों से अभियान की स्‍वर्ण जयंती पर मुलाकात।

20 मई 2014
भाजपा संसदीय पार्टी के सर्वसम्मति से नेता चुने गए, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने नाम प्रपोज किया,  संसद पहुंचने पर संसद भवन की सीढ़ियों पर माथा टेका।

Leave a Reply