Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

01 मई 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट की। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में आनंद और एकजुटता की भावना को और प्रगाढ़ करेंगे। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर सभी से भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने के संकल्प को दोहराने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने ‘अष्टांगिक मार्ग’ की जानकारी देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात दिवस के विशेष अवसर पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी।

01 मई 2025
प्रधानमंत्री ने गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को पर बधाई दी।

महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में भारत के अपनी तरह के पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन वेव्स-2025 का उद्घाटन किया।

01 मई 2024
गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को पर बधाई दी।

गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैली को संबोधित किया।

बीजेपी दफ्तर कमलम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

01 मई 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

01 मई 2022
एक वीडियो संदेश के माध्यम से कनाडा के ओंटारियो के पास मार्खम में सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर इस केंद्र को संबोधित किया।

01 मई 2020
शिक्षा क्षेत्र, नागरिक उड्डयन क्षेत्र और विद्युत क्षेत्र पर विचार-विमर्श के लिए की समीक्षा बैठक की।

01 मई 2019
यूपी के अंबेडकर नगर व कौशांबी, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद और राजस्थान के जयपुर में आयोजित चुनावी रैलियों में उद्बोधन।

01 मई 2018
कर्नाटक के सांथेमरहल्ली, उडुपी और बेलगांव में तीन विशाल चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

01 मई 2017
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोग़ान का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, हैदराबाद हाउस में बैठक एवं संयुक्त प्रेस वार्ता, महान समाज सुधारक एवं संत श्री रामानुजमचार्य की 1000वीं जयंती के अवसर पर डाक टिकट जारी किया।

01 मई 2016
उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ

01 मई 2015
भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply