Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 जुलाई

SHARE
1 जुलाई 2023, शहडोल, एमपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

01 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया के 11 साल होने पर संस्कृत में एक सुभाषित साझा करते हुए लिखा, ‘डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।’

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी।

01 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने जीएसटी को भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार वाला एक ऐतिहासिक सुधार बताया।

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी।

01 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री नायडू के जीवन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर एक लेख में कुछ विचार भी व्यक्त किये।

प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।

शिवसेना सांसदों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ टीएनए नेता आर. सम्पंथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

01 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय के योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय कबड्डी टीम को एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का अपना 8वां खिताब जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को लुसाने डायमंड लीग 2023 जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एशियाई स्क्वैश मिश्रित युगल टीम के स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता सदस्यों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरनाथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा हमारी विरासत का दिव्य एवं भव्य स्वरूप है।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल में पकरिया गांव का दौरा किया। पकरिया गांव में, प्रधानमंत्री ने जनजातीय नेताओं, पेसा समिति के सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदी और फुटबॉल खिलाड़ियों से बातचीत की।

01 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री ने 5 वर्ष पूरे होने पर जीएसटी की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यैर लैपिड को इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सीए दिवस पर सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने आषाढ़ी बीज पर सभी को, विशेष रूप से कच्छी समुदाय को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी सी53 द्वारा अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्ट-अप्स के दो पे-लोडों की सफल लॉन्चिंग के लिये इन-स्पेसई और इसरो को बधाई दी।

01 जुलाई 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ बातचीत, नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर मेडिकल जगत से जुड़े लोगों को संबोधन।

01 जुलाई 2020
कोरोना से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

फाइल फोटो

01 जुलाई 2019
जीएसटी और डिजिटल इंडिया लागू होने की वर्षगांठ पर शुभकामना संदेश दिया।

01 जुलाई 2018
माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर ‘स्वराज’ पत्रिका को इंटरव्यू दिया।

01 जुलाई 2017
संसद के ऐतिहासिक मध्‍य रात्रि सत्र के बीच भारत में जीएसटी का शुभारंभ,चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर संबोधन।

01 जुलाई 2015
नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया सप्ताह लांच किए जाने के अवसर पर संबोधन।

01 जुलाई 2014
तमिलनाडु के गवर्नर के रोसैय्या से शिष्टाचार भेंट, फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस से मुलाकात।

Leave a Reply