Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 19 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 19 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

19 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जो धरती माता द्वारा विभिन्न प्रकार के लोगों को एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में अपनाने के भाव को उजागर करता है।

19 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा, “हमारी सहानुभूति डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।”

19 मई 2024
झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर, पुरुलिया और मेदिनीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

19 मई 2023
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी अध्यक्षता के तहत जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा के लिए रवाना हुए।

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

19 मई 2022
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेलीबाग, वडोदरा में आयोजित ‘युवा शिविर’ को सम्बोधित किया।

19 मई 2021
चक्रवात ताउते के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गुजरात और दीव का दौरा,खाद कीमतों के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

19 मई 2019
बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की, मीडिया से बात की।

19 मई 2018
लेह में लद्दाखी आध्यात्मिक गुरु कुशक बाकुला की 100वीं जयंती समारोह में शामिल हुए, श्रीनगर-कारगिल-लेह हाइवे पर स्थित जोजिला सुरंग का शिलान्यास, किशनगंगा परियोजना का उदघाटन किया, कटरा से अर्धकुमारी की ओर जाने वाले तारकोटे मार्ग और वैष्णो देवी मंदिर में सियार दाबरी से भवन तक रोप-वे का उद्घाटन,1000 मेगावॉट की पाकल दुल एचइ परियोजना की आधारशिला रखी, जम्मू विश्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह ऑडोटोरियम से जम्मू रिंग रोड की आधारशिला,शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में संबोधन

19 मई 2017
विख्‍यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्‍वामीनाथन के व्‍यक्तित्‍व पर लिखी गई पुस्‍तक दी क्‍वेंस्‍ट फोर ए वर्ल्‍ड विदआउट हंगर के दो भागों का लोकापर्ण किया।

19 मई 2016
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

19 मई 2015
सरकारी दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचे, भारत-दक्षिण कोरिया सीईओ फोरम में संबोधन,सियोल में एशियन लीडरशिप फोरम में उद्बोधन।

Leave a Reply