Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफौसा से मुलाकात, देखिए एक्सक्लूसिव...

प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफौसा से मुलाकात, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातमेला सिरिल रामफौसा से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस वर्ष महात्मा गांधीजी की 150वीं वर्षगाँठ है। पिछला वर्ष नेल्सन मंडेला जी की जन्म-शताब्दी का वर्ष था। और पिछले साल हमारे राजनयिक संबंधों की रजत-जयंती भी थी। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि इस विशेष मुकाम पर राष्ट्रपति रामाफोसा भारत आए हैं। और उनकी यह भारत यात्रा हमारे लिए और भी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि कल वे भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मान और गौरव वे हमें दे रहे हैं, इसके लिए समस्त भारत उनका आभारी है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘बातचीत में हमने अपने संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा की। हमारे बीच व्यापार एवं निवेश के संबंध और अधिक प्रगाढ़ हो रहे हैं। हमारा द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर से भी अधिक है। इस वर्ष “वाइब्रेंट गुजरात” में दक्षिण अफ्रीका ने सहयोगी देश के रूप में हिस्सा लिया है। और दक्षिण अफ्रीका में निवेश बढ़ाने के राष्ट्रपति रामाफोसा के प्रयासों में भारतीय कंपनियाँ बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के कौशल विकास प्रयासों में भी हम साझेदार हैं। प्रिटोरिया में शीघ्र ही गांधी-मंडेला कौशल संस्थान की स्थापना होने वाली है। और हम दोनों इन संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

रामफौसा शनिवार को आयोजित होने वाले 70वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। वह शुक्रवार सुबह अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इसके पहले राष्ट्रपति रामफौसा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। रामफौसा को सेना के तीनों अंगों की टुकड़ी ने गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया। 

देखिए फोटो-

Leave a Reply