प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर रूस गए थे। स्वदेश लौटने से पहले रूस के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी को विशेष बच्चों के लिए बनाए गए इन्क्यूबेटर का दौरा करने ले गए। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बच्चों से बीच पहुंचे। बच्चों में दोनों नेताओं लेकर काफी उत्साह दिखा। तालियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों से मानवता के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों की उत्सुकता देखकर सभी को भारत आने का न्योता दिया।
देखिए तस्वीरें –
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च, 2018 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का विस्तार और राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुंझुनू आए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के साथ मौजूद बच्चों के साथ पीएम मोदी खूब खेले।
PM Shri @narendramodi mingling with families of girl children born after the #BetiBachaoBetiPadhao scheme in Jhunjhunu, Rajasthan. pic.twitter.com/UVceEVZEyb
— BJP (@BJP4India) 8 March 2018
प्रधानमंत्री मोदी अपने व्यस्त शेड्यूल में से बच्चों के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं। बच्चों के सामने प्रधानमंत्री मोदी कब स्वयं बच्चा बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता। और फिर शुरू हो जाता है उनका बच्चों के साथ अल्हड़पन। पीएम मोदी के साथ बच्चों की कुछ तस्वीरें –







हिमाचल प्रदेश के चांगो गांव में

